img-fluid

अयोध्या के लिए रवाना हुए पीएम मोदी

August 05, 2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं। अब से कुछ देर में अयोध्या पहुंच पीएम मोदी राम मंदिर का भूमि पूजन करेंगे।

भूमि पूजन से पहले रामलला की तस्वीर सामने आई है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से अयोध्या के लिए रवाना हो गए हैं। योगी आदित्यनाथ अयोध्या हेलिपेड पर पीएम मोदी का स्वागत करेंगे। भूमिपूजन कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत हैं। राम जन्मभूमि मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम में बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी को भी न्योता दिया गया है। अवधेशानंद, स्वामी रामदेव, चिदानंद मुनि, साध्वी ऋतंभरा, पुज्य परमानंद जी महाराज, राघवाचार्य, महामंडलेश्वर अखिलेशानंद, डॉ. श्यामदेव देवाचार्य, जगदगुरु रामानंदाचार्य समेत कई साधु-संत भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Share:

  • अयोध्या वाले राजा राम.. गीत की इन्टरनेशनल लॉन्चिंग आज

    Wed Aug 5 , 2020
    अयोध्या में राम मन्दिर के शिलान्यास के अवसर पर बॉलीवुड के संगीतकार व सिंगर यूवी की आवाज में एक सुमधुर गीत अयोध्या वाले राजा राम… की इन्टरनेशलन लॉन्चिंग 5 अगस्त, बुधवार को इन्टरनेट पर, यू ट्यूब, गाना तथा सावन एप पर किया जाएगा। इस गीत में युवी के साथ जोधपुर के शरद जोशी ने भी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved