विदेश

अमेरिका में फिर एक अश्वेत को पुलिस ने गोली मारी, सड़कों पर हिंसक बवाल


फिलाडेल्फिया। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के ठीक पहले यहां फिर से एक और अश्वेत की पुलिस की गोली लगने से मौत होने पर बवाल मच गया है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने गोली चला दी, जिससे अश्वेत की वहीं मौत होने पर फिलाडेल्फिया जल उठा है। साथी की मौत से हजारों प्रदर्शनकारी अश्वेत भड़क गए और सड़कों पर उतरकर कोहराम मचा रहे हैं। हालात बेकाबू हैं। सड़क पर हिंसा पर उतारू अश्वेत प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प में कई लोग घायल हो गए। कई पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए। अश्वेत प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव करने के बाद कई गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ कर शीशे तोड़ दिए। कई दुकानों में आगजनी भी की। वहीं कुछ प्रदर्शनकारियों ने यहां के सुपर मार्केट में घुसकर तोडफ़ोड़ कर लूटपाट भी मचा दी है।

Share:

Next Post

13 पर भाजपा, 10 पर कांग्रेस मजबूत, 5 पर कांटे की टक्कर

Thu Oct 29 , 2020
मध्यप्रदेश की 28 सीटों के उपचुनाव में भोपाल। मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में 13 सीटों पर भाजपा और 10 सीटों पर कांग्रेस आगे है, जबकि 5 सीटों पर कांटे की टक्कर बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार ग्वालियर के अशोक नगर से भाजपा कमजोर नजर आ रही है तो वहीं […]