भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

एक और चिटफंडी को देर रात पुलिस ने दबोचा

भोपाल। चिटफंड कंपनी खोलकर लोगों के साथ ठगी करने वाले एक और आरोपी को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। दबोचा गया आरोपी कंपनी की आनंद नगर ब्रांच का मैनेजर है। इस पूरे गिरोह का सरगना समीर शर्मा नाम का युवक बताया जा रहा है जो कि एक साल पहले विदेश चला गया है। कंपनी की कमाई का बड़ा हिस्सा आज भी उसके पास जाता है। कंपनी की पूरे प्रदेश में करीब 169 ब्रांच बताई जा रही हैं। पुलिस ने कंपनी के दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों को आरोपी नहीं बनाया है। पिपलानी पुलिस ने कल रकम दुगुना करने के नाम पर ठगी करने वाली चिटफंड कंपनी श्रीस्वामी विवेकानंद मल्टी क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी के फर्जीवाड़े का खुलासा किया था। पुलिस ने कंपनी के दफ्तरों पर छापामार कार्रवाई कर 1 करोड़ 36 लाख रुपए नगद भी बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कंपनी के प्रतिनिधि निशातपुरा निवासी विनोद तिवारी तथा गंजबासौद निवासी अंगद कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया था। इस प्रकरण में 14-15 लोगों को आरोपी बनाया गया है। सभी की तलाश में लगातार सर्चिंंग की जा रही है। देर रात करीब पुलिस को कंपनी के एक और मैनेजर शशांक श्रीवास्तव को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। शशांक श्रीवास्तव कंपनी की आनंद नगर ब्रांच का मैनेजर है। जांच में यह बात सामने आई है कि सरकार की योजनाओं से मिलते-जुलते नामों वाली स्कीम चलाकर कंपनी लोगों के साथ ठगी करती थी। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि कंपनी का प्रमुख समीर शर्मा नाम का युवक है। उसने ही पूरे प्रदेश में कंपनी का सेटअप तैयार किया। राज्य में कंपनी की 169 ब्रांच खोली गईं। सभी ब्रांचों में मामूली सैलरी पर बेरोजगार युवकों को नौकरी पर रख लिया। जब कंपनी सुचारू रूप से चलने लगी तो समीर शर्मा एक साल पहले विदेश चला गया।

Share:

Next Post

छठ महापर्व: सांसद प्रज्ञा, प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर ने विसर्जन घाट पर दीपदान किया

Sat Nov 21 , 2020
संतनगर। उपनगर में भोजपुरी संस्था द्वारा विसर्जन घाट पर आयोजित छठ महापर्व के अवसर महिलाओं ने सूर्य भगवान को दीपक जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में पधारी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने सभी को छठ पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में पधारे […]