उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

पुलिस की परीक्षा शुरु..आज से लेकर अगले 2 दिन तक करना होगी ड्यूटी

  • शहर के सभी होटल और लॉजें आज से ही हो गईं फुल-1600 जवानों के कंधों पर है जिम्मेदारी

उज्जैन। कल महा शिवरात्रि पर्व पर शहर में शिव दिवाली मनाई जा रही है और इसकी तैयारियाँ महाकाल सहित शिप्रा के घाटों पर जोर-शोर से चल रही हैं। कल शहर में 4 लाख से ज्यादा लोगों का हुजूम उमडऩे की उम्मीद की जा रही है और इसके लिए प्रशासन ने पूर्व से ही इंतजाम कर लिए हैं। आज दोपहर 2 बजे से दीपोत्सव वाले सभी स्थानों पर 1600 पुलिस जवानों और अधिकारियों की ड्यूटी शुरू हो जाएगी जो बुधवार की सुबह तक जार रहेगी। पुलिस लाईन के आरआई ओमप्रकाश आर्य ने बताया कि महाकाल मंदिर के चारों तरफ तथा शिप्रा नदी पर भूखी माता से लेकर रामघाट और पूरे नदी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल लगाया जा रहा है वहीं इंदौर रोड, उन्हेल रोड, बडऩगर रोड और देवास रोड सहित मक्सी रोड पर भी पुलिस की व्यवस्था की गई है।


इसके लिए 1600 पुलिस जवानों का बल शहर में आज दोपहर 2 बजे से लगाया जा रहा है जो आयोजन स्थल से लेकर आने और जाने वाले मार्गों पर मौजूद रहेगा। इसके अलावा चोर, उठाई गिरो और जेबकतरों पर नजर रखने के लिए भी पुलिसकर्मी सादी वर्दी में महाकाल मंदिर तथा शिप्रा नदी के घाटों पर तैनात रहेंगे तथा महिला पुलिसकर्मी भी सिविल ड्रेस में छेड़छाड़ करने वालों पर निगाह रखेगी। आज दोपहर से शुरू हुई पुलिसकर्मियों की ड्यूटी बुधवार तक लगातार चलेगी। इधर सुबह से शहर के बाहरी नाकों पर भी लोगों पर नजर रखी जा रही है। मंदिर तथा रामघाट क्षेत्र में पुलिस विभाग के अलावा क्राईम ब्रांच और बीडीएस का दस्ता भी मौजूद रहेगा तथा फायर ब्रिगेड की गाडिय़ाँ भी अलर्ट पर रखी जा रही हैं।

महाकाल क्षेत्र में भिखारी भी बाहर से पहुँचे
महाकाल में कल बड़ी संख्या में लोग पहुँच रहे हैं और ऐसे में भिखारी भी आना शुरू हो गए हैं। माना जा रहा है कि कल 300 बाहरी भिखारी पहुंचेेंगे और लोगों से जबरिया भीख मांगेंगे। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। ऐसे में ही चोरी की वारदातें भी होती हैं। कल शहर में मनाए जाने वाले दीपोत्सव के लिए शहर में कल शाम से ही बाहरी श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था और शहर में भोपाल, इंदौर रतलाम और आसपास के प्रदेशों के लोग यहाँ आ गए थे और सभी होटल तथा लॉजें फुल हो गई थीं। आज सुबह से स्टेशन पर प्रतिदिन की अपेक्षा ज्यादा भीड़ दिखाई दे रही थी और यह भी शाम से और बढ़ जाएगी।

Share:

Next Post

यूक्रेन से उज्जैन की पहली लड़की आज पहुँचेगी

Mon Feb 28 , 2022
दोपहर 1 बजे आएगी उज्जैन-एयर इंडिया के विशेष विमान से लाया गया छात्रों को उज्जैन। यूक्रेन में बसे उज्जैन के 15 से अधिक मेडिकल के छात्र-छात्राओं के आने की शुरुआत हो गई है और एक छात्रा दोपहर 1 बजे पहुँच जाएगी। यहाँ यह उल्लेखनीय है कि कम खर्च में डॉक्टर की पढ़ाई रशिया में होती […]