img-fluid

पुलिस अधिकारी ने पत्नी और भतीजे की गोली मार हत्या की, बाद में खुद भी जान दी

July 24, 2023

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां पर एक पुलिस अधिकारी ने अपनी पत्नी और भतीजे को गोली मार दी है. उसके बाद पुलिस अधिकारी ने खुद की जान भी ले ली. गोली मारने की वजह अभी सामने नहीं आ सकी है. लेकिन इस घटना के बाद पूरा इलाका और पुलिस महकमा सकते में आ गया है. अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.


  • अमरावती के एसीपी भरत गायकवाड़ ने अपनी पत्नी को गोली मार दी. जब उनके भतीजे ने गोली की आवाज सुनी तो वह दौड़ कर ऊपर के कमरे में पहुंचा. जब तक उसे कुछ समझ में आता तब तक पुलिस अधिकारी ने उसकी जान भी ले ली. लेकिन भरत गायकवाड़ यहीं नहीं रुके. अपनी पत्नी और भतीजे की जान लेने के बाद उन्होंने कमरा बंद किया और खुद को भी गोली मार ली.

    घटना में तीनों की मौत हो गई है. अब पुणे पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. जल्दी ही घटना से जुड़ी कुछ ठोस जानकारी मिल सकेगी.

    Share:

  • राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा को लेकर बीजेपी सांसदों का प्रदर्शन

    Mon Jul 24 , 2023
    नई दिल्ली। राजस्थान (Rajsthan) में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा को लेकर बीजेपी सांसदों ने सोमवार को नई दिल्ली में संसद परिसर में प्रदर्शन किया। राजस्थान के भाजपा के सांसदों ने वरिष्ठ नेताओं के साथ महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) प्रतिमा के सामने अपना विरोध प्रकट किया। बीजेपी सांसदों ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी बीजेपी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved