इंदौर न्यूज़ (Indore News)

सुबह 6 बजे कांग्रेस नेता को पुलिस ने उठाया, जन आशीर्वाद यात्रा में पोस्टर दिखाने की दी थी धमकी

इंदौर (Indore)। भारतीय जनता पार्टी की आज निकलने वाली जन आशीर्वाद यात्रा के पूर्व ही कांग्रेस नेता को गिरफ्तार कर थाने पर बैठाया। इधर पुलिस कांग्रेस नेता को गिरफ्तार कर रही थी, वहीं दूसरी तरफ अन्य कांग्रेस नेताओं ने शहर में पोस्टर चस्पा कर दिए। शहर में चल रहे नशे के व्यापार को लेकर कांग्रेस नेता विवेक खण्डेलवाल, गिरीश जोशी और देवेन्द्रसिंह यादव ने कुछ दिन पूर्व शहर में आज निकलने वाली जनआशीर्वाद यात्रा में भाजपा सरकार के राज में गांजा पीछे गली में मिलता है, के पोस्टर लगाने की धमकी दी थी। इस धमकी देने के बाद आज सुबह जूनी इन्दौर पुलिस ने सुबह 6 बजे कांग्रेस नेता गिरीश जोशी को गिरफ्तार किया और थाने पर नजरबंद कर दिया।


इधर गिरफ्तारी उधर कांग्रेसियों ने शहर में लगाए पोस्टर
शहर में फैले नशे के जाल पर तंज कसते हुए कांग्रेस नेताओं ने उड़ता इन्दौर से संबोधित करते हुए एक पोस्टर जनआशीर्वाद यात्रा में लगाने की धमकी दी थी। इसको देखते हुए पुलिस जब जूनी इन्दौर क्षेत्र में रहने वाले कांग्रेस नेता गिरीश जोशी को गिरफ्तार करने उनके घर पहुंची, जिसकी खबर लगते ही कांग्रेस नेता विवेक खण्डेलवाल और देवेन्द्रसिंह यादव उक्त पोस्टर लेकर रीगल चौराहा पहुंच गए, जहां पर उन्होंने पोस्टर को रोटरी पर ही चस्पा कर डाला।

Share:

Next Post

प्रतिमा अनावरण के लिए देशभर से आए कलाकार

Wed Sep 20 , 2023
शैव परंपरा पर आधारित नृत्य होंगे… 13 से अधिक राज्यों के कलाकारों की अलग-अलग प्रस्तुतियां… प्रत्येक दल में 5 से 50 कलाकार इंदौर। खंडवा क्षेत्र के ओंकारेश्वर स्थित ओंकार पर्वत पर आध्यात्मिक लोक एकात्म धाम के विस्तार के पहले चरण में निर्मित आदि शंकराचार्य की 108 फीट ऊंची ‘एकात्मता की प्रतिमा’ का कल अनावरण होने […]