भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

भोपाल में गर्माई घुटना तोड़ राजनीति, रामेश्वर को दिग्विजय ने दी चुनौती

  • 24 को रामेश्वर के घर जाकर रामधुन करुंगा
  • मैं कांग्रेसी हूं, जिसमें ताकत हो मेरे घुटने तोड़ दे

भोपाल। राजधानी में घुटना तोड़ राजनीति गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा को चैलेंज किया है। दिग्विजय ने ट्वीट कर कहा कि मैं कांग्रेसी हूं। जिसमें ताकत हो तो मेरे घुटने तोड़ दे। मैं गांधीवादी हूं। हिंसा का जवाब अहिंसा से दूंगा। 24 नवंबर को मैं महात्मा गांधी की मृर्ति से रामेश्वर शर्मा के घर जाऊंगा। उनके घर जा कर प्रभु से उन्हें सदबुद्धि देने के लिए एक घंटे तक रामधुन करुंगा।



बता दें हुजूर विधानसभा सीट से विधायक रामेश्वर शर्मा ने कुछ दिन पहले कलखेड़ा में अतिक्रमण के मामले से जुड़ी एक सभा का वीडियो सामने आया। इसमें शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का नाम लेकर कहा कि वो छाती पीटकर गया। आठ महीने पहले वो आए, लेकिन कुछ करके गए क्या? विधायक ने कहा कि मेहरबानी करो, थोड़ी शांति रखो। किसी मकान को टूटने नहीं देंगे। शर्मा यह भी कहते है कि क्षेत्र में कोई कांग्रेस का आदमी आए तो उसके घुटने तोड़ दो।

कांग्रेस नेता बोले- जल्द इलाज करना पड़ेगा
रामेश्वर शर्मा का वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता नरेन्द्र सलूजा ने पटलवार करते हुए कहा कि पूर्व विधानसभा प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा किस प्रकार लोगों को भड़का रहे हैं, ये कैसी इनकी भाषा है। पहले सिंधी समाज के बारे, फिर राजपूत समाज के बारे में और अब कांग्रेस के बारे में। कितना अंहकार, सत्ता का कितना नशा इनका जल्द इलाज करवाने की आवश्यकता है। वीडियो के सामने आने के बाद रामेश्वर शर्मा ने मामले पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि कांग्रेस के घुटने तोडऩे की हमें जरूरत नहीं है। पहले से ही कांग्रेस के घुटने और कमर टूटी हुई है। वायरल वीडियो दिग्विजय सिंह जी को अपमानित करने की चाल है।

Share:

Next Post

भोपाल में 26 नवंबर से खरीद सकेंगे सांची पार्लरों से बकरी का दूध

Sun Nov 21 , 2021
भोपाल सहकारी दुग्ध संघ ने की तैयारियां, पहले चरण में चुनिंदा दुग्ध पार्लरों से मिलेगा 200 एमएल का पैकेट भोपाल। राजधानी भोपाल के उपभोक्ता 26 नवंबर से सहकारी दुग्ध उत्पाद के रूप में बकरी का दूध भी खरीद सकेंगे। यह दूध भोपाल सहकारी दुग्ध संघ के सांची पार्लरों से मिलेगा। पशुपालन विभाग ने इसकी तैयारी […]