img-fluid

सुनेत्रा पवार को ‘गूंगी गुड़िया’ कहने पर गरमाई सियासत, एनसीपी ने साधा कांग्रेस पर निशाना

August 04, 2026

मुंबई। महाराष्ट्र में जहां एनसीपी के दोनों गुटों के विलय से जुड़ी खबरें सूबे की सियासत को हवा देती रहती हैं वहीं अब कांग्रेस द्वारा महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार को “गूंगी गुड़िया” कहे जाने पर राज्य की राजनीति गरमा गई है।

महाराष्ट्र कांग्रेस ने सुनेत्रा पवार के हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस और बीड़ दौरे का हवाला देते हुए सवाल उठाया कि वह आखिर कब तक ‘गूंगी गुड़िया’ बनी रहेंगी। कांग्रेस के इस बयान के बाद महायुति में शामिल अजित पवार की एनसीपी ने कड़ा विरोध जताया है।

एनसीपी नेताओं ने कांग्रेस की इस टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस की कभी अपनी एक राजनीतिक संस्कृति और मर्यादा हुआ करती थी, लेकिन अब वह अपनी विचारधारा और संस्कारों से भटक गई है।

एनसीपी नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस महिलाओं का अपमान कर रही है और किसी महिला नेता के लिए इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना उसकी मानसिकता को दर्शाता है।


  • एनसीपी नेताओं ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र कांग्रेस का नेतृत्व गलत हाथों में चला गया है, इसलिए पार्टी के नेताओं की भाषा और उनका राजनीतिक स्तर लगातार गिरता जा रहा है। इस बयानबाजी के बाद राज्य में कांग्रेस और एनसीपी (अजित पवार गुट) के बीच सियासी टकराव तेज हो गया है।

    वहीं कांग्रेस द्वारा सुनीत्रा पवार को “गूंगी गुड़िया” कहे जाने पर रोहित पवार ने अपरोक्ष रूप से कांग्रेस के रुख का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने यह बात जिस संदर्भ में कही, वही महत्वपूर्ण है। रोहित पवार के मुताबिक, प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार के सवाल पर धनंजय मुंडे ने हस्तक्षेप कर उन्हें चुप कराया। उन्होंने कहा कि अगर वहां अजित पवार मौजूद होते तो वे धनंजय मुंडे को चुप कराते। सुनीत्रा पवार को खुद बोलना चाहिए था और धनंजय मुंडे को रोकना चाहिए था। उन्होंने कहा कि “गूंगी गुड़िया” कहना अच्छी भी बात है और बुरी भी। अच्छी इसलिए क्योंकि कभी इंदिरा गांधी को भी “गूंगी गुड़िया” कहा जाता था, लेकिन बाद में उन्होंने खुद को साबित किया।

    कांग्रेस की ओर से यह बयान ऐसे समय में आया है जब इस बात की अटकलें काफी तेज हैं कि एनसीपी के दोनों गुट आपस में एक हो सकते हैं। इस संबंध में एनडीए में शीर्ष लेवल पर बातचीत भी हुई है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी तक कुछ भी साफ नहीं हो पाया है। हाल में महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दोनों गुटों का विलय जब होना होगा, तब होगा और इस बारे में फैसला उनकी पार्टी की प्रमुख सुनेत्रा पवार की देखरेख में लिया जाएगा। उनका यह बयान एनसीपी (SP) प्रमुख शरद पवार द्वारा दोनों गुटों के संभावित विलय की अटकलों को खारिज करने के बाद आया है।

    Share:

  • अफ्रीका में भीषण हादसा, यात्री वैन और ट्रक की टक्कर 14 लोगों की मौत

    Tue Aug 4 , 2026
    कम्पाला। युगांडा में एक यात्री वैन और रेत ले जा रहे ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इसमें कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी। यह हादसा सोमवार रात कालुंगु जिले के कमुंगा ट्रेडिंग सेंटर इलाके में एक राजमार्ग पर हुआ। पुलिस ने एक बयान में कहा कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved