आचंलिक

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारी जोरों पर, कल यादव समाज निकालेगा चल समारोह

सीहोर। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व कल मनाया जाएगा। लड्डू गोपाल के लिए बाजार में जगह-जगह रंग-बिरंगी पोषाक व पालने की दुकानें सज गई हैं। कान्हा के जन्म के इस उत्सव को मनाने के लिए हर कोई लालायित है। घरों में इसकी तैयारी जोरों पर चल रही हैं। महिलाओं ने अभी से झांकी व अन्य पकवान बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। दुकानों पर भी जन्माष्टमी का रंग छाने लगा है। इधर श्रीनाथजी की हवेली व कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारी में जुटी है, तो यादव समाज चल समारोह व मटकी फोड़ प्रतियोगिता की तैयार कर रहा है। हालांकि बाजार में बालगोपाल के श्रंगार, प्रतिमा व पालने पर भी महंगाई का असर दिखाई दे रहा है।
शहर के प्रमुख दुकानों पर जन्माष्टमी पर्व की तैयारियां जोरों पर चल रही है। गि ट सेंटरों पर भी कान्हा की मूर्तियां सज गई हैं। माखन चोर के साथ विभिन्न लीलाओं की इन मूर्तियों के लिए खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। कान्हा के जन्म का उत्सव घर-घर में मनाया जाता है। कई घरों में भी बच्चों द्वारा जन्माष्टमी सजाई जाती है। इसके लिए बच्चों ने खिलौने निकालने शुरू कर दिए है। वहीं मंदिरों और घरों में आकर्षक झूला सजाया जाता है। कल रात्रि में ठीक 12 बजे भगवान का जन्म करवाकर आरती उतारी जाएगी। माखन मिश्री का प्रसाद का वितरण किया जाता है। श्रीकृष्ण मंदिरों में जन्मोत्सव मनाने के लिए श्रद्धालुओ ने तैयारी शुरू कर दी है।


ऐसी हैं कन्हैया की मूर्तियां
भगवान श्रीकृष्ण रंग बिरंगे वस्त्रों में सजे हैं। जहां पीतल के लड्डू गोपाल सुंदर वस्त्रों में सजकर पालने में झूल रहे हैं। वहीं मनमोहक बांसुरी बजाते कन्हैया भक्तों को रिझाते नजर आ रहे हैं। बाजार में उपलब्ध भगवान श्रीकृष्ण की मूर्तियां वाराणसी सहित मथुरा व मुंबई में तैयार की गई हैं जो शहर के बाजारो में उपलब्ध है। लोग अपनी श्रद्धा अनुसार बाल गोपाल की मूर्तियां, उनके वस्त्र तथा पूजन सामग्री खरीदने में विशेष रूचि दिखा रहे हैं।

Share:

Next Post

सड़कों पर फिर होने लगा मवेशियों का कब्जा

Thu Aug 18 , 2022
आष्टा। शहर के मु य मार्गो चौराहों पर एक बार फिर से मवेशियों का कब्जा होने लगा है। जिधर देखो उधर ही मार्गो पर मवेशी ही दिखाई दे रहे है। नगर से होकर गुजरने वाले भोपाल इंदौर बायपास मार्ग पर व कन्नोद आष्टा राजमार्ग सुजालपुर मार्ग सहित नगर के विभिन्न मार्गो पर इन दिनों आवारा […]