img-fluid

सिंहस्थ की तैयारी… उज्जैन-इंदौर और नागदा-भोपाल रेल मार्ग के बीच ऑटोमैटिक सिग्नल लगाएगा रेलवे

June 29, 2026

  • ट्रेनों की आवाजाही सुरक्षित होने के साथ समय भी बचेगा

उज्जैन। सिंहस्थ-2028 को देखते हुए रेलवे ने उज्जैन सहित आसपास के स्टेशनों पर तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। सबसे अहम यह कि रेलवे अब उज्जैन-इंदौर व नागदा-भोपाल के बीच ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम लगाएगा। इससे ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुरक्षित होने के साथ ही समय भी बचेगा।



  • रेलवे उज्जैन सहित आसपास के इन स्टेशनों को अपग्रेड करेंगे। इसमें उज्जैन विक्रमनगर, चिंतामण, पिंगलेश्वर और नईखेड़ी स्टेशनों का विकास और नवीनीकरण किया जाएगा। अभी नागदा से गोधरा सेक्शन पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग का काम चल रहा है, जो लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो चुका है। आने वाले समय में रेलवे इंदौर-उज्जैन व नागदा-भोपाल के टेंडर करेगा। टारगेट यही रहेगा कि सिंहस्थ के पहले यह काम पूरा कर लिया जाए। इसके अलावा उज्जैन-इंदौर के आसपास के स्टेशनों का नवीनीकरण भी होगा। रेलवे नईखेड़ी-चिंतामण गणेश के बीच रेल बायपास लाइन बनाएगा, जिससे ट्रेनों को इंजन की दिशा बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी और संचालन तेज होगा।

    ऑटोमैटिक सिस्टम से सुरक्षा अधिक

    • स्टेशन और कंट्रोल रूम से ट्रेन मूवमेंट की बेहतर मॉनिटरिंग होती है, जिससे पूरी रेल व्यवस्था सुचारु रहती है।
    • ऑटोमैटिक सिग्नलिंग से ज्यादा ट्रेनें चलाकर भीड़ को बेहतर सिंहस्थ में भीड़ रहेगी। रेलवे देशभर से ट्रेनों का संचालन करेगा।
    • इस सिस्टम में ट्रैक छोटे-छोटे ब्लॉक्स में बंट जाता है, जिससे एक ही लाइन पर ज्यादा ट्रेनें सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए चल सकती हैं। अगर आगे ट्रैक पर ट्रेन है तो सिग्नल अपने आप रेड हो जाता है।
    • इससे टक्कर, दुर्घटना की आशंका बहुत कम हो जाती है। ट्रेनों को बार-बार रुकना नहीं पड़ता, सिग्नल ऑटोमैटिक बदलते हैं। इससे यात्रा का समय कम होता है और ट्रेनें समय पर चलती हैं।
    • मैन्युअल सिग्नलिंग में गलती की संभावना रहती है, लेकिन ऑटोमैटिक सिस्टम में सेंसर और तकनीक काम करती है, जिससे गलती की गुंजाइश घटती है।

    Share:

  • उम्मीद पोर्टल की डेडलाइन कल होगी पूरी, 1 साल में कुल 5.87 लाख वक्फ संपत्तियां शामिल की गईं

    Mon Jun 29 , 2026
    नई दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ओर से वक्फ संपत्तियों को UMEED पोर्टल पर रजिस्टर्ड कराने के लिए समय सीमा में बढ़ोतरी की गई थी। यह समय सीमा कल 30 जून को खत्म हो जाएगी। 30 जून वक्फ संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन और रिकॉर्ड में सुधार की आखिरी तारीख है। 29 जून तक देशभर में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved