देश राजनीति

राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) को उनके जन्मदिन की बधाई (happy birthday) दी।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट संदेश में कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि आपके द्वारा अतुलनीय परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और सृजनशीलता के साथ किया जा रहा राष्ट्र निर्माण का अभियान, आपके नेतृत्व में आगे बढ़ता रहे। मेरी शुभेच्छा है कि ईश्वर आपको स्वस्थ और दीर्घायु बनाए।”



उपराष्ट्रपति धनखड़ ने ट्वीट संदेश में कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनकी परिवर्तनकारी दृष्टि और प्रेरक नेतृत्व ने भारत को गौरव की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्हें हमारे राष्ट्र की सेवा में अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और कई और वर्षों का आशीर्वाद मिले।” (हि.स.)

Share:

Next Post

21 खसरों पर कटी अवैध प्रगति पार्क के कालोनाइजर के खिलाफ जांच आदेश

Sat Sep 17 , 2022
कलेक्टर कोर्ट ने एसडीओ भिचौली हब्सी से मांगा दो माह में जांच प्रतिवेदन, किसानों के बयानों के आधार पर असल दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई इंदौर। अवैध निर्माणों के साथ अवैध कालोनाइजेशन के मामले में भी निगम और प्रशासन कड़ी कार्रवाई निरंतर कर रहा है। इसी कड़ी में ग्राम बढिय़ाकीमा, तहसील भिचौली हब्सी के […]