img-fluid

ट्रंप और ममदानी की ग्रेसी मैन्शन में मुलाकात, एक घंटे चली बैठक, जानिए क्‍या हुई चर्चा

September 22, 2026

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की हाई लेवल मीटिंग में शामिल होने न्यूयॉर्क (New York) पहुंचे तो उनके कार्यक्रम में शहर के मेयर जोहरान ममदानी (Mayor Zohran Mamdani) से मुलाकात भी शामिल रही। ट्रंप ने सोमवार को ममदानी के आधिकारिक आवास ग्रेसी मैन्शन पहुंचकर करीब एक घंटे तक बंद कमरे में बातचीत की। इसके बाद दोनों नेताओं ने मीडिया से बातचीत में न्यूयॉर्क में आवास, महंगाई और शहर को कामकाजी वर्ग के लिए अधिक किफायती बनाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की जानकारी दी।

क्वींस में नया इलाका बसाने की योजना पर बात

बैठक का प्रमुख मुद्दा क्वींस के Sunnyside Yard इलाके में बड़े आवासीय प्रोजेक्ट की संभावनाओं पर चर्चा रहा। प्रस्ताव के तहत रेलवे यार्ड के ऊपर एक नया इलाका विकसित करने और करीब 12 हजार घरों के निर्माण की योजना पर बात हुई। इससे लगभग 30 हजार नौकरियां पैदा होने का अनुमान भी सामने आया है। परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए संघीय स्तर पर मंजूरियों और संभावित आर्थिक सहयोग की जरूरत होगी।

ममदानी ने बैठक के बाद कहा कि दोनों पक्षों ने आवास से जुड़े मुद्दों पर बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए अपने-अपने प्रशासन के अधिकारियों के बीच समन्वय बढ़ाने पर सहमति जताई है। उन्होंने इसे न्यूयॉर्क के लिए काम करने के लिहाज से उपयोगी बातचीत बताया।


  • राजनीतिक मतभेदों के बावजूद संवाद जारी रखने की बात

    ममदानी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के साथ उनके कई राजनीतिक और नीतिगत मतभेद हैं, लेकिन न्यूयॉर्क के लोगों को राहत दिलाने की क्षमता रखने वाले किसी भी व्यक्ति के साथ वे बातचीत जारी रखेंगे। उनके मुताबिक, शहर में रहने की बढ़ती लागत और लोगों पर पड़ रहे आर्थिक दबाव को कम करना बातचीत का अहम हिस्सा रहा।

    ट्रंप ने भी न्यूयॉर्क को लेकर अपने पुराने संबंधों का जिक्र किया। ग्रेसी मैन्शन के लॉन में ममदानी के साथ खड़े होकर उन्होंने कहा कि वे पहले भी इस ऐतिहासिक आवास में कई बार आ चुके हैं और यहां से जुड़ी उनकी पुरानी यादें हैं। उन्होंने ममदानी के बारे में यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वे न्यूयॉर्क के अच्छे मेयर साबित होंगे।

    तीसरी बार आमने-सामने मिले ट्रंप और ममदानी

    ट्रंप और ममदानी की यह पहली मुलाकात नहीं थी। दोनों नेताओं की इससे पहले दो बार व्हाइट हाउस में मुलाकात हो चुकी है। नवंबर 2025 में ममदानी ने चुनाव जीतने के बाद पहली बार ट्रंप से ओवल ऑफिस में मुलाकात की थी। इसके बाद फरवरी 2026 में उन्होंने फिर वॉशिंगटन का दौरा किया और न्यूयॉर्क में आवास विकास से जुड़े प्रस्ताव पर राष्ट्रपति से चर्चा की थी। सोमवार की मुलाकात दोनों की तीसरी आमने-सामने बैठक रही और पहली बार ट्रंप ग्रेसी मैन्शन पहुंचे।

    UNGA के लिए दुनिया के कई देशों के नेता इस समय न्यूयॉर्क में मौजूद हैं। ऐसे में ट्रंप का ममदानी के साथ स्थानीय मुद्दों पर करीब एक घंटे की बैठक करना न्यूयॉर्क के आवास और शहर की बढ़ती लागत जैसे मुद्दों को भी उनके कार्यक्रम में प्रमुखता मिलने के तौर पर सामने आया है।

    Share:

  • MP: मंडला जिले में युवक-युवती के साथ मारपीट कर लगाया करंट... इलाज के दौरान युवक की मौत, 3 अरेस्ट

    Tue Sep 22 , 2026
    मंडला। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मंडला जिले (Mandla district) के नैनपुर थाना क्षेत्र (Nainpur Police Station Area) की पिंडरई चौकी अंतर्गत खिरसारू गांव में युवक-युवती के साथ मारपीट कर उन्हें बिजली के तार से करंट लगाने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक अभिषेक धुर्वे की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved