img-fluid

RBI की इस खास योजना से भारत में आए 40.81 अरब डॉलर

August 01, 2026

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से विदेशी मुद्रा (Foreign Currency) जुटाने के लिए शुरू की गई विशेष योजनाओं को शानदार सफलता मिल रही है. केंद्रीय बैंक के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 31 जुलाई 2026 तक इन योजनाओं के जरिए भारत में 40.81 अरब डॉलर (लगभग 3.5 लाख करोड़ रुपये) की विदेशी मुद्रा आ चुकी है. इससे देश के विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूती मिलने की उम्मीद है.

इन योजनाओं में सबसे बड़ा योगदान FCNR (फॉरेन करेंसी नॉन-रेसिडेंट) जमा योजना का रहा है. इस योजना के तहत अब तक 36.72 अरब डॉलर जमा हो चुके हैं। खास बात यह है कि यह आंकड़ा सिर्फ दो महीने से भी कम समय में हासिल हुआ है और इसने साल 2013 के 26 अरब डॉलर के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया है.


  • क्या है FCNR योजना?
    FCNR ऐसी बैंक जमा योजना है, जिसके तहत विदेश में रहने वाले भारतीय अपनी विदेशी मुद्रा, जैसे अमेरिकी डॉलर, भारत के बैंकों में जमा कर सकते हैं. इस जमा पर उन्हें अच्छा-खासा ब्याज मिलता है और एक्सचेंज रेट के उतार-चढ़ाव का जोखिम भी कम रहता है. RBI ने बैंकों को यह सुविधा भी दी है कि वे इन जमा राशियों को सितंबर के आखिर तक केंद्रीय बैंक के साथ जीरो-कॉस्ट हेजिंग के तहत स्वैप कर सकते हैं. इससे बैंकों के लिए विदेशी मुद्रा जुटाना और आसान हो गया है.

    तेजी से बढ़ रही विदेशी मुद्रा
    17 जुलाई तक FCNR योजना के तहत 20.72 अरब डॉलर आए थे, लेकिन सिर्फ दो हफ्तों में यह आंकड़ा बढ़कर 36.72 अरब डॉलर पहुंच गया. यानी बहुत कम समय में इसमें करीब 77% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसके अलावा, एक्सटर्नल कमर्शियल बोरोइंग (ECB) के जरिए 1.51 अरब डॉलर और ओवरसीज फॉरेन करेंसी बॉरोइंग (OFCB) के जरिए 2.57 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा भारत आई है. हालांकि, इन दोनों योजनाओं की तुलना में FCNR में निवेश कहीं ज्यादा तेजी से बढ़ा है.

    क्यों बढ़ रहा है निवेश?
    विशेषज्ञों के मुताबिक, अगस्त और सितंबर 2026 में मैच्योर होने वाली पुरानी FCNR जमा का बड़ा हिस्सा नई योजना के तहत दोबारा निवेश किया जा सकता है. इसकी सबसे बड़ी वजह मौजूदा समय में मिल रही ऊंची ब्याज दरें हैं. वहीं, अमेरिकी निवेश बैंक Goldman Sachs का अनुमान है कि RBI की इन योजनाओं से चालू वित्त वर्ष में करीब 60 अरब डॉलर का अतिरिक्त विदेशी निवेश भारत में आ सकता है. इसके अलावा एक्सपर्ट्स का मानना है कि मार्च 2027 तक RBI की इन योजनाओं से 40 से 50 अरब डॉलर की अतिरिक्त विदेशी मुद्रा भारत आ सकती है. अगर ऐसा होता है, तो भारत का विदेशी मुद्रा भंडार और मजबूत होगा. इससे रुपये को स्थिर रखने, आयात के भुगतान और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं से निपटने में देश को बड़ी मदद मिलेगी.

    भारतीयों ने भेजा सबसे ज्यादा
    ध्यान देने वाली बात ये है कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में रहने वाले भारतीयों ने FCNR जमा योजना में बड़ी रकम जमा कराई है. एक अनुमान के मुताबिक, अब तक इस योजना के तहत जुटाई गई कुल रकम में 10 अरब डॉलर से ज्यादा सिर्फ UAE से आए हैं. बैंकिंग विशेषज्ञों का मानना है कि इसमें आधे से ज्यादा योगदान अकेले UAE का हो सकता है. UAE दुनिया में सबसे बड़ी भारतीय प्रवासी आबादी वाले देशों में से एक है. यहां लाखों भारतीय काम करते हैं और नियमित रूप से भारत पैसा भेजते हैं.

    Share:

  • 35.5 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सम्मान राशि ट्रांसफर की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने

    Sat Aug 1 , 2026
    चंडीगढ़ । मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Chief Minister Bhagwant Singh Mann) ने 35.5 लाख महिलाओं के बैंक खातों में (In bank accounts of 35.5 Lakh Women) सम्मान राशि ट्रांसफर की (Transferred Honorarium Amount) । इससे पहले मावां-धीयां सत्कार योजना का लाभ 33 लाख महिलाओं को मिल चुका है, यानी आज के बाद पंजाब की कुल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved