देश मनोरंजन

शूटिंग के दौरान घायल हुईं प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस ने दिखाए चेहरे पर लगी चोट के निशान

मुंबई (Mumbai)। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बॉलीवुड की एक लोकप्रिय अभिनेत्री हैं। प्रियंका (Priyanka Chopra) ने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपना नाम कमाया है। फिलहाल प्रियंका अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘हेड ऑफ स्टेट’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रियंका घायल हो गईं।


प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है। प्रियंका के चेहरे पर चोट के निशान हैं और खून भी नजर आ रहा है। इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका कहती हैं, “मैं आपको बता भी नहीं सकती कि पिछले कुछ सालों में मैंने चोटों की कितनी तस्वीरें पोस्ट की हैं।” फिल्म ‘हेड ऑफ स्टेट’ में प्रियंका खतरनाक एक्शन सीन करती नजर आएंगी। इस एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस घायल हो गईं। इस फिल्म में प्रियंका के साथ जॉन सीना और एड्रिस एल्बा भी नजर आएंगे।प्रियंका ने हॉलीवुड में फिल्म ‘बेवॉच’ से डेब्यू किया था। वह लव अगेन, द मैट्रिक रिसरेक्शन, इजंट इट रोमांटिक, ए किड लाइक जेक, क्वांटिको फिल्मों में नजर आईं। प्रियंका ने वेब सीरीज सिटाडेल में भी काम किया है।

Share:

Next Post

बेटे अरहान खान ने मां मलाइका अरोड़ा से पूछा सवाल-मां शादी कब कर रही हो?

Thu Apr 18 , 2024
मुंबई (Mumbai)। मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान (Malaika Arora and Arbaaz Khan) के बेटे अरहान खान (Arhaan Khan) का ‘डंब बिरयानी’ पॉडकास्ट इस समय चर्चा में है। पॉडकास्ट के अगले एपिसोड में अरहान की मां मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora and Arbaaz Khan) नजर आएंगी, जिसका प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। यह शो आज रात […]