भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

प्रियंका गांधी संस्कारधानी से करेंगी कांग्रेस के विधानसभा चुनाव का शंखनाद

  • 12 जून को जबलपुर आएंगी प्रियंका, विशाल जनसभा को करेंगी संबोधित

भोपाल। मध्यप्रदेश में कांग्रेस संस्कारधानी जबलपुर से विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेगी। प्रियंका गांधी वाड्रा 12 जून को जबलपुर आएंगी। जहां वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। एमपी कांग्रेस इस सभा में 1 लाख लोगों को जुटाने की तैयारी में है। दरअसल, प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने है। इसे देखते हुए सभी पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में एमपी कांग्रेस विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने के लिए जबरदस्त तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि जबलपुर से कांग्रेस विधानसभा चुनाव अभियान का शंखनाद करेगी। कांग्रेस के चुनावी शंखनाद के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा 12 जून को जबलपुर आएंगी। जहां वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेगी। प्रदेश कांग्रेस प्रियंका गांधी की सभा में 1 लाख लोगों को जुटाने की तैयारी में है। इसे लेकर सभा स्थल की तलाश शुरू कर दी है।


अनुकूल जगह तलाशने में जुटी कांग्रेस
कांग्रेस के चुनावी शंखनाद के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा 12 जून को जबलपुर आएंगी। जहां वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेगी। प्रदेश कांग्रेस प्रियंका गांधी की सभा में 1 लाख लोगों को जुटाने की तैयारी में है। इसे लेकर सभा स्थल के हिसाब से अनुकूल स्थान तलाशा जा रहा है।

कांग्रेस का फोकस विंध्य और महाकौशल
बड़ा सवाल ये है कि, आखिर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने जबलपुर यानी विंध्य और महाकौशल से ही विधानसभा चुनाव के शंखनाद की तैयारी क्यों की है ? दरअसल, साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भले ही कांग्रेस ने सत्ता प्राप्ति की थी, लेकिन उसे बड़ा नुकसान इन्हीं दोनों क्षेत्रों से उठाना पड़ा था। ऐसे में कांग्रेस का खास फौकस उन इलाकों पर हैं, जहां से पिछली बार उसे अच्छे नतीजे देखने को नहीं मिले थे। वहीं, दूसरा कारण ये सामने आया है कि, कांग्रेस के सूत्रों की मानें तो पार्टी द्वारा कराए गए हालिया सर्वे में मौजूदा सरकार से भी यहां के लोगों की नाराजगी मेहसूस हो रही है। ऐसे में विंध्य और महाकौशल से कांग्रेस के प्रति अच्छे रुझान आते हैं तो इसका सीधा असर पूरे प्रदेश पर पड़ेगा।

Share:

Next Post

चुनाव में आरक्षण पर छिड़ेगा सियासी 'रण'!

Fri May 5 , 2023
ओबीसी आरक्षण को चुनाव में मुद्दा बना सकती हैं भाजपा-कांग्रेस भोपाल। मप्र में में ओबीसी आरक्षण का मुद्दा फिर जोर पकडऩे लगा है। आगामी विधानसभा चुनाव में ओबीसी आरक्षण का मामला बड़ा चुनावी मुद्दा बन सकता है। यह मामला अभी भी हाई कोर्ट में लंबित है। वजह यह है कि कमलनाथ सरकार ने ओबीसी आरक्षण […]