उत्तर प्रदेश

प्रियंका गांधी को हुआ वायरल फीवर, रद्द किया मुरादाबाद दौरा


लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) का मुरादाबाद दौरा (Moradabad tour) वायरल बुखार (Viral Fever) की वजह से रद्द (Cancels) हो गया है।


कांग्रेस प्रवक्ता के अनुसार, प्रियंका मुरादाबाद में निर्धारित पदाधिकारियों की बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगी, क्योंकि वह वायरल बुखार से पीड़ित हैं। इस बैठक का संचालन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व अन्य नेता करेंगे। प्रवक्ता ने कहा कि प्रियंका बेहतर होते ही मुरादाबाद में फिर से बैठक करेंगी।

मुरादाबाद प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा का पैतृक शहर है, इसलिए इसे प्रियंका के ससुराल के तौर पर भी पेश किया जा रहा है। इस सम्मेलन में 12 जिलों के कांग्रेस पदाधिकारी शामिल होने थे। प्रियंका गांधी को लेकर प्रियंका गांधी कार से दिल्ली से मुरादाबाद आने की तैयारी में थी और रामलीला मैदान में उनका कार्यक्रम तय था।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को बुलंदशहर में आयोजित एक कार्यकर्ताओं के प्रतिज्ञा सम्मेलन को संबोधित किया था। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत का मंत्र दिया था, साथ ही प्रियंका ने बूथ स्तर पर कार्यकर्ता बनाने और सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने का मंत्र कार्यकर्ताओं को दिया। रविवार को ही प्रियंका गांधी ने ऐलान किया था कि राज्य में कांग्रेस पार्टी किसी दल से गठबंधन नहीं करेगी और अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा था कि राज्य की सभी सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी और अपने प्रत्याशी उतारेगी।

Share:

Next Post

मणिपुर हमले का असम राइफल्स ने लिया बदला, NSCN-KYA के 3 उग्रवादी मुठभेड़ में ढेर

Mon Nov 15 , 2021
नई दिल्ली: असम राइफल्स के जवानों ने अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में तीन उग्रवादियों को ढेर कर दिया है. मारे गए तीनों उग्रवादी NSCN- K(YA) से ताल्लुक रखते थे. भारत-म्यांमार सीमा पर ऑपरेशन अब भी जारी है, मौके से चीन में बने हथियार बरामद किए गए हैं. 2 लोगों का अपहरण कर ले जा रहे […]