भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

सामाजिक मूल्यों को सुरक्षित रखना नई पीढ़ी की जिम्मेदारी

  • मप्र महिला कांग्रेस के प्रियदर्शनी अभियान के शुभारंभ अवसर पर कमलनाथ ने कहा

भोपाल। सबसे बड़ी शक्ति ज्ञान की होती है, आपको जो ज्ञान होगा वही सबसे आपकी सबसे बड़ी ताकत है, क्लासरूम तक अपना ज्ञान न रखे, क्लास रूम के बाहर भी एक क्लासरूम है, वह आपको सबसे बड़ी शक्ति देगा। शिक्षा और ज्ञान में बहुत अंतर है। पहले की दुनिया और आज की दुनिया में बहुत अंतर है और आने वाली दुनिया में भी बहुत अंतर रहेगा। आज की दुनिया से तो आप जुड़ गये हैं ,आगे आने वाली दुनिया के लिए आप को जुडऩा पड़ेगा। हमारे जो सामाजिक मूल्य हैं इनको जीवित रखना भी आपका काम है, आज की नई पीढ़ी सामाजिक मूल्यों से थोड़ा पिछड़ गई है, सामाजिक मूल्यों पर ही हमारा देश टिका हुआ है, सामाजिक मूल्यों को सुरक्षित रखना आपकी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है क्योंकि हमारी संस्कृति जोडऩे की संस्कृति है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मप्र महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रियदर्शिनी अभियान के शुभारंभ अवसर पर यह बात कही।



कमलनाथ ने कहा कि उन्होंने प्रियदर्शिनी अभियान में आयी युवतियों के प्रति विश्वास जताते हुए कहा कि आप सब जो नई पीढ़ी के प्रतिनिधि हैं ,आप मध्य प्रदेश के भविष्य को सुरक्षित रखेंगे, प्रदेश के भविष्य के बारे में सोचते हुए अपनी सोच रखेंगे। मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल ने कहा कि इस अभियान में प्रदेश भर की 17 से 28 वर्ष की युवतियों को जोड़ा जायेगा। एक महाविद्यालय से लगभग 25 छात्राओं को इस जोड़कर जिला स्तर पर यह कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। इसके तहत वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई, झुग्गी बस्तियों में जाकर शिक्षा प्रदान करना, स्वास्थ्य शिविर लगाना आदि गतिविधियां संचालित की जायेंगी।

Share:

Next Post

स्मार्ट पुलिसिंग में मिलेगा ज्ञान, ध्यान, अध्ययन और अनुसंधान का लाभ

Sat Oct 1 , 2022
गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस हैकाथॉन 2022 के समापन समारोह में कहा भोपाल। गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि मध्यप्रदेश में स्मार्ट पुलिसिंग के लिये निरंतर कार्य किया जा रहा है। जनता को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पुलिस को आधुनिक तकनीक और संसाधनों से लैस किया […]