भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाएं दवाएं और जरूरी सामग्री: शिवराज

भोपाल। प्रदेश में बाढ़ प्रभावित इलाकों में अब पानी उतरने के बाद अब मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। अब इन इलाकों में दवाएं एवं अन्य जरूरी सामग्री तत्काल पहुंचाई जाए। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ की स्थिति की समीक्षा कतरे हुए अफसरों को यह निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अफसरों से कहा कि बाढ़ की वजह से लोगों के घर डूब गए। उनकी खान-पान की सामग्री नष्ट हो गई है। ऐसे परिवारों को तत्काल राहत सामग्री पहुंचाई जाए। साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य अमला भ्रमण करे और लोगों को मौसमी बीमारियों से बचने के लिए आवश्यक दवाएं मुहैया कराएं। जरूरी होने पर गांवों में कैंप भी लगाए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को जल स्रातों के पानी को पीने से बचने की सलाह दें। पेयजल स्रोतों में क्लोरीन मिलाएं। साथ ही लोगों से पानी उबालकर पीने की सलाह दें। मुख्यमंत्री आज सुबह होशंगाबाद जिले के प्रवास पर निकल गए हैं। जहां वे बाढ़ की स्थिति का जायजा लेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री सीहोर जिले के नसरुलागंज जाएंगे। जहां वे प्रभावित किसानों से मुलाकात करेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

Share:

Next Post

अब कलेक्टर सुनेंगे सरपंच-सचिवों के खिलाफ धारा 40-92 की कार्रवाई

Mon Aug 31 , 2020
ग्राम पंचायतों के लंबे समय से प्रकरणों की सुनवाई लंबित भोपाल। प्रदेश में ग्राम पंचायतों में सरपंच और सचिवों के खिलाफ धारा 40-92 की कार्रवाई की सुनवाई अब कलेक्टर करेंगे। राज्य सरकार द्वारा यह निर्देश दिया गया है। सरकार के निर्देश के बाद सरपंच और सचिवों में हड़कंप मच गया है। इसकी वजह यह है […]