विदेश

पुतिन ने दी धमकी-कोई अन्‍य देश बीच में न आए, नहीं तो अंजाम बुरा होगा

मॉस्‍को। रूस के राष्ट्रपति व्‍लादिमिर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) ने यूक्रेन (Ukraine) में सैन्य कार्रवाई के आदेश (military action orders) दे दिए हैं। पुतिन ने कहा है कि अगर यूक्रेन पीछे नहीं हटता है तो जंग होकर रहेगी। पुतिन (Putin) ने यूक्रेनी सेना (Ukrainian army) को धमकी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द हथियार डाल दें नहीं तो युद्ध को टाला नहीं जा सकता है। पुतिन(Putin) ने आगे कहा कि अगर कोई दूसरा देश बीच में आता है तो उसके खिलाफ भी जवाबी कार्रवाई होगी।
राष्ट्रपति पुतिन के यूक्रेन में ‘मिलिट्री ऑपरेशन’ की घोषणा के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव में एक धमाका सुना गया है।



रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि जो कोई भी हमारे देश और हमारे लोगों के लिए खतरे पैदा करने की कोशिश करता है, उसे पता होना चाहिए कि रूस की प्रतिक्रिया तत्काल होगी और आपको ऐसे परिणामों की ओर ले जाएगी जैसा आपने अपने इतिहास में पहले कभी अनुभव नहीं किया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के रूसी ऑपरेशन में हस्तक्षेप करने वाले देश के खिलाफ भी जवाबी कार्रवाई का संकल्प लिया है।
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं। आदेश जारी करते हुए पुतिन ने कहा कि अगर यूक्रेन पीछे नहीं हटता है तो जंग होकर रहेगी। पुतिन ने यूक्रेनी सेना को धमकी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द हथियार डाल दें नहीं तो युद्ध को टाला नहीं जा सकता है।

हम तत्काल युद्ध टालने की अपील करते हैं: भारत
रूस-यूक्रेन विवाद पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमूर्ति ने कहा कि हम तत्काल युद्ध टालने की अपील करते हैं, स्थिति एक बड़े संकट में तब्दील होने के कगार पर है। अगर इसे सावधानी से नहीं संभाला जाता तो यह सुरक्षा को कमजोर कर सकता है। सभी पक्षों की सुरक्षा को ध्यान में रखा जाना चाहिए।

Share:

Next Post

अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- यूक्रेन संग जंग में मौत और तबाही का जिम्मेदार होगा रूस

Thu Feb 24 , 2022
वॉशिंगटन। रूस (Russia ) ने यूक्रेन(Ukraine ) के साथ जंग (War) का एलान कर दिया है। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन(US President Joe Biden) ने कहा है कि पूरे मामले पर उनकी नजर बनी हुई है और अगले दिन वे जी-7 और नाटो (NATO) समूह के देशों के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि […]