भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

मुख्यमंत्री निवास में मनाया गया था जन्माष्टमी पर्व भी

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परिजन के साथ मुख्यमंत्री निवास में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर पूजा-अर्चना की और सर्वकल्याण की प्रार्थना की। श्रद्धा और उल्लहास के साथ पर्व मनाया गया। मुख्यमंत्री चौहान और उनकी धर्म पत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान ने भगवान श्री कृष्ण की स्तुति में भजन भी गाए।

मुख्यमंत्री निवास में विशेष सजावट के साथ जन्माष्टमी पर्व मनाया गया। मंदिर में राधा कृष्ण की झांकी तैयार कर विशेष सजावट की गई थी। श्री कर्तिकेय सिंह और श्री कुणाल सिंह चौहान ने माखन हांडी फोड़ी। इसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। मुख्यमंत्री श्री चौहान इसके पहले पर्व की शाम परिवार के साथ बिड़ला मंदिर भी दर्शन के लिए गए।

Share:

Next Post

जोरदार टक्कर के बाद दो ट्रकों में लगी भीषण आग, दोनों चालक जिंदा जले

Thu Aug 13 , 2020
सिवनी। जिले के छपारा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-7 पर दो ट्रकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों ट्रकों में भीषण आग लग गई, जिससे दोनों ट्रकों के चालक जिंदा जल गये। इस हादसे में ट्रक में सवार चार लोग घायल हुए हैं। उन्होंने हादसे के वक्त […]