उत्तर प्रदेश देश राजनीति

रायबरेली अब कांग्रेस का गढ़ नहीं भाजपा का घर है : उपमुख्यमंत्री

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा (Deputy Chief Minister of Uttar Pradesh Dr. Dinesh Sharma) ने रविवार को कहा कि रायबरेली अब कांग्रेस का गढ़ नहीं भाजपा का घर है। लगातार चुनावों में पार्टी की जीत के बाद यहां भाजपा का ही परचम लहरा रहा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में जिला पंचायत की 67 सीटों पर मिली जीत जनता की मोदी-योगी सरकार पर विश्वसनीयता का प्रमाण है।

उपमुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अब रायबरेली कांग्रेस का गढ़ नहीं रहा, अब तो यह भाजपा का घर है। यहां के समस्त नागरिक परिवार के सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिले के प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान करती है। आने वाले समय में यहां की सभी विधानसभा सीटें तथा ब्लॉक प्रमुख की सीटें भाजपा की आप सभी के आशीर्वाद से होंगी।

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में परचम फहराने के बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा रविवार को बछरावां में कोरोना वैक्सीनेशन की समीक्षा की और ‘वन है तो कल है’ के तहत वृक्षारोपण किया। इसके बाद दिनेश शर्मा ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र सौंपे। साथ ही आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड भी वितरित किये। इन तमाम कार्यक्रमों के दौरान बछरांवा के बीजेपी विधायक राम नरेश रावत और तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

युवाओं को रोजगार देने के साथ प्रभावित पर्यटन को उबारेगी सरकार : पुष्कर सिंह धामी

Mon Jul 5 , 2021
देहरादून। उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (New Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने कहा है कि पलायन, रोजगार तथा कोरोना के कारण बंद चारधाम यात्रा से प्रभावित पर्यटन (Tourism affected by Chardham Yatra closed due to migration, employment and corona) को उबारना सरकार की पहली प्राथमिकता है। राज्य के विकास में हम सभी […]