img-fluid

राहुल गांधी ने PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिया विवादित बयान

May 20, 2026

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को लेकर विवादित बयान दिया है, जिसके बाद बीजेपी ने भी राहुल गांधी पर पलटवार किया है।

राहुल गांधी ने कहा, “फिर से बोलता हूं कि नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेच दिया है। उसने अडानी को अंबानी को और अमेरिका को हिंदुस्तान का आर्थिक सिस्टम पकड़ा दिया है। अब आर्थिक तूफान आ रहा है और नरेंद्र मोदी और हिंदुस्तान की सरकार आपको नहीं बचा पाएगी। देख लेना। आपको पता लग जाएगा, कैसा जबरदस्त झटका लगने वाला है और आप याद रखना। नरेंद्र मोदी आपसे कहेगा और रोएगा, जैसे कोविड के समय रोया था, जैसे नोटबंदी के समय रोया था।। वो कहेगा कि मेरी गलती नहीं है।”

राहुल गांधी ने कहा, “मैं आपको बता रहा हूं कि गलती सिर्फ नरेंद्र मोदी, अमित शाह और RSS की है क्योंकि इन्होंने इसको खत्म किया है। देख लेना। एक महीने के अंदर टीवी पर नरेंद्र मोदी रोएगा और हाथ जोड़ेगा। जैसे नोटबंदी में कहा था कि मुझे फांसी से लटका देना। नोटबंदी उसने की। आपसे पैसा उसने छीना। आपके घर से पैसा उसने छीना। आप मूर्तियों के सामने हाथ जोड़िए, मत्था टेकिए। मगर जब उनकी विचारधारा पर आक्रमण होता है, तो फिर खड़े हो जाइए और पीछे मत हटिए। यही है मतलब, यही है मतलब मत्थे टेकने का। यही है मतलब हाथ जोड़ने का। नारों से कुछ नहीं होने वाला। इसकी रक्षा कीजिए।”


  • राहुल गांधी ने कहा, “हाथ जोड़ने से कुछ नहीं होने वाला है। खड़ा होना पड़ेगा। लड़ना पड़ेगा। दिल से आपका धन्यवाद करता हूं आप दूर-दूर से आए। गर्मी में आपने बात सुनी। मगर अब जब आप घर जाओगे, जब ये आरएसएस के कार्यकर्ता आपके सामने आएंगे और नरेंद्र मोदी की बात करेंगे, अमित शाह की बात करेंगे तो उनसे आप कहो कि आपका प्रधानमंत्री गद्दार है, आपका होम मिनिस्टर गद्दार है, आपका संगठन गद्दार है, आपने हिंदुस्तान को बेचने का काम किया है। आपने हमारे संगठन, आपने हमारे संविधान पर आक्रमण किया है, आपने अंबेडकर जी पर आक्रमण किया है, आपने वीरा पासी जी पर आक्रमण किया है, आपने गांधी जी पर आक्रमण किया है। खुल के उनसे कहेंगे। दिल से आपसे मैं एक बात कह रहा हूं।”

    राहुल गांधी ने कहा, “नरेंद्र मोदी आपसे कहते हैं कि विदेश मत जाओ। आपसे कहते हैं सोना मत खरीदो। आपसे कहते हैं इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदो। हजारों करोड़ों के जहाज कहां जाते हैं? खुल के प्रधानमंत्री कहता है, सोना मत खरीदो। विदेश मत जाओ और फिर हजारों करोड़ों रुपए के जहाज में विदेश चला जाता है। आप लोग चुप रहते हो। आप लोग एक शब्द नहीं बोलते हो और 24 घंटा प्रधानमंत्री इस पर आक्रमण करता है। वो चोरी करता है, इस पर आक्रमण करता है।”

    राहुल गांधी ने कहा, “मनरेगा वो खत्म करता है, इस पर आक्रमण करता है। जाति जनगणना नहीं करवाता, इस पर आक्रमण करता है। अंबानी, अडानी को पूरा देश बेच देता है।”

    बीजेपी ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया है। बीजेपी ने कहा कि राहुल गांधी की मानसिकता अर्बन नक्सली जैसी है। राहुल पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। राहुल गांधी परिवारवाद की उपज हैं। उन्होंने देश का अपमान किया है। राहुल गांधी टुकड़े-टुकड़े गैंग के लीडर हैं। राहुल के बयान उनकी मानसिकता को बताते हैं। राहुल ने देश की जनता का अपमान किया है।

    Share:

  • PM मोदी के मेलोनी को तोहफे में 'मेलोडी' देने पर आया Parle कंपनी का रिएक्शन

    Wed May 20 , 2026
    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री Narendra Modi के इटली की PM Giorgia Meloni को स्पेशल गिफ्ट के रूप में ‘मेलोडी’ टॉफी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब इसको लेकर मेलोडी बनाने वाली मशहूर कंपनी Parle ने भी रिएक्शन दिया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। बता दें कि Parle […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved