बड़ी खबर

उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा


गाजियाबाद । दिल्ली के कश्मीरी गेट से (From Kashmiri Gate, Delhi) मंगलवार सुबह शुरू हुई (Tuesday Morning Started) राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) गाजियाबाद (Gaziabad) के लोनी बार्डर (Loni Border) से उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में प्रवेश कर चुकी है (Has Entered) । यहां बड़ी संख्या में लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी यात्रा में राहुल के साथ हैं। यहां उन्होंने भाषण भी दिया है।


भारत जोड़ो यात्रा का प्रियंका गांधी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के लोनी में स्वागत करते हुए अपने भाई राहुल गांधी को फाइटर बताया और कहा कि 3000 किमी से अधिक की दूरी पूरी करने पर उन्हें उन पर बहुत गर्व है। प्रियंका गांधी ने कहा कि अंबानी और अडानी ने नेताओं, सार्वजनिक संस्थानों और मीडिया को खरीदा, लेकिन मेरे भाई को नहीं खरीद सके। प्रियंका गांधी ने कहा कि वे उन्हें खरीद भी नहीं सकते। अगर नफरत और बंटवारे की राजनीति चलती रही तो आपकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा। आपको नौकरियां नहीं मिलेंगी, अर्थव्यवस्था में सुधार नहीं होगा।

भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने के बाद राहुल गांधी की टी-शर्ट एक बार फिर चर्चा में दिखाई दे रही है। इस बार लोनी बार्डर पर यात्रा का स्वागत करने के दौरान अपने भाषण में प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी की टी-शर्ट का जिक्र किया। प्रियंका गांधी ने कहा कि लोग मुझसे पूछते हैं कि आपके भाई को ठंड नहीं लगती ? मैं उनसे कहती हूं कि ये सत्य का कवच पहना हुआ है। भगवान इनको सुरक्षित रखेगा।

भारत जोड़ो यात्रा अगले तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश में रहेगी। इसके बाद 6 जनवरी को फिर से हरियाणा में प्रवेश करेगी। 11 से 20 जनवरी तक पंजाब और 19 जनवरी को एक दिन हिमाचल प्रदेश में रहेगी। यात्रा 20 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने की संभावना है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद यह निर्णय लिया गया था कि यात्रा मार्ग हिमाचल प्रदेश के उन हिस्सों से होकर गुजरेगा जिसकी सीमा पंजाब के साथ लगती है।

Share:

Next Post

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राजस्थान के राजभवन में नवनिर्मित संविधान उद्यान का लोकार्पण किया

Tue Jan 3 , 2023
जयपुर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Draupadi Murmu) ने राजस्थान के राजभवन में (At Raj Bhavan, Rajasthan) नवनिर्मित (Newly Built) संविधान उद्यान (Constitution Garden) एवं इससे जुड़े सौंदर्यीकरण कार्यों (Related Beautification Works) का लोकार्पण किया (Inaugurated) । इसके साथ ही राष्ट्रपति ने यहां स्थापित मयूर स्तम्भ, फ्लैग पोस्ट, गांधी प्रतिमा एवं महाराणा प्रताप की अपने […]