बड़ी खबर

लंदन में बोले राहुल- भारत अभी अच्छी स्थिति में नहीं, भाजपा ने चारों तरफ ‘केरोसिन’ छिड़क रखा है


लंदन। कांग्रेस नेता राहुल गांधी लंदन के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में आइडियाज फॉर इंडिया सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने शुक्रवार को एक साक्षात्कार भी दिया जिसमें उन्होंने कांग्रेस की हार की वजह बताई तो साथ में भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बताया कि आखिर कांग्रेस क्यों हार रही है और भाजपा क्यों हर चुनाव में सफल हो रही है।

भाजपा ने पूरे देश में केरोसिन छिड़क दिया: राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि भारत अभी अच्छी स्थिति में नहीं है। भाजपा ने पूरे देश में केरोसिन छिड़क दिया है। आपको एक चिंगारी चाहिए और हम बड़ी मुसीबत में पड़ जाएंगे। मुझे लगता है कि यह विपक्ष, कांग्रेस की भी जिम्मेदारी है जो लोग, समुदायों, राज्यों और धर्मों को एक साथ लाती है। हमें इस तापमान को ठंडा करने की ज़रूरत है क्योंकि अगर यह तापमान ठंडा नहीं हुआ तो चीजें गलत हो सकती हैं।


राहुल ने बताई कांग्रेस की हार की वजह
कार्यक्रम के दौरान जब राहुल गांधी से जब पूछा गया कि भाजपा चुनाव क्यों जीत रही है? कांग्रेस क्यों हार रही है? तो इसके जवाब में राहुल ने कहा कि ध्रुवीकरण और मीडिया का कुल प्रभुत्व ने भाजपा को फायदा पहुंचाया है। इसके अलावा आरएसएस ने एक ऐसी संरचना का निर्माण किया है जो बड़े पैमाने पर प्रवेश कर चुकी है। विपक्षी दलों और कांग्रेस को इस तरह के ढांचे का निर्माण करने की जरूरत है। राहुल ने कहा कि हमें और अधिक आक्रामक रूप से उन 60-70% लोगों के पास जाने की जरूरत है, जो भाजपा को वोट नहीं देते हैं और हमें इसे एक साथ करने की जरूरत है।

Share:

Next Post

कमलनाथ ने की भाजपा कार्यकर्ताओं की तारीफ, कांग्रेसियों को दी नसीहत

Sat May 21 , 2022
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय (State Congress Headquarters) के सभाकक्ष में आज प्रदेश कांग्रेस पंचायती राज संस्था प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय बैठक मैं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Former Chief Minister Kamal Nath) ने पंचायती राज प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा की जो यहां ग्रामीण क्षेत्रों से आए हुए प्रतिनिधि बैठे […]