img-fluid

राजू पाल हत्याकांड: अतीक के शूटर आबिद को हाईकोर्ट से राहत, सशर्त जमानत मंजूर

June 09, 2026

प्रयागराज। बहुचर्चित राजू पाल हत्याकांड में दोषी ठहराए गए अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के शूटर आबिद (Shooter Abid) को इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उसकी आपराधिक अपील पर सुनवाई करते हुए सशर्त जमानत मंजूर कर ली है। इस फैसले के बाद एक बार फिर चर्चित हत्याकांड सुर्खियों में आ गया है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति सिद्धार्थ और न्यायमूर्ति विनय कुमार द्विवेदी की खंडपीठ ने मामले के विभिन्न पहलुओं पर विचार करने के बाद आबिद की जमानत याचिका स्वीकार की। हालांकि अदालत ने जमानत के साथ कुछ शर्तें भी निर्धारित की हैं, जिनका पालन करना आरोपी के लिए अनिवार्य होगा।

दिनदहाड़े हुई थी राजू पाल की हत्या
गौरतलब है कि 25 जनवरी 2005 को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में तत्कालीन बसपा विधायक राजू पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना उस समय प्रदेश की सबसे चर्चित राजनीतिक और आपराधिक वारदातों में शामिल रही थी। हमले में राजू पाल के अलावा देवी लाल पाल और संदीप यादव की भी जान चली गई थी, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। इस संबंध में राजू पाल की पत्नी और वर्तमान विधायक पूजा पाल की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।


  • जांच में सामने आए थे कई बड़े नाम
    मामले की जांच के दौरान कई आरोपियों के नाम सामने आए, जिनमें माफिया अतीक अहमद और उसके सहयोगियों का नाम भी शामिल था। लंबे समय तक चली न्यायिक प्रक्रिया और सुनवाई के बाद कई आरोपियों को दोषी करार दिया गया।

    पूजा पाल बोलीं- सुप्रीम कोर्ट जाएंगी
    हाईकोर्ट द्वारा आबिद को जमानत दिए जाने के फैसले पर राजू पाल की पत्नी और विधायक पूजा पाल ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि वह इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगी। हाईकोर्ट के फैसले के बाद एक बार फिर राजू पाल हत्याकांड चर्चा के केंद्र में आ गया है। राजनीतिक और कानूनी गलियारों में भी इस निर्णय को लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। अब सभी की निगाहें सुप्रीम कोर्ट की संभावित सुनवाई और उसके अगले कदम पर टिकी हैं।

    Share:

  • TMC के सांसद के संभावित इस्तीफे की पटकथा इंदौर में तैयार हुई..!

    Tue Jun 9 , 2026
    इंदौर. देश (India) के अलग अलग हिस्सों में कुछ भी बड़ा घटनाक्रम हो, तो इंदौर (Indore) का कुछ ना कुछ कनेक्शन (Connection) निकल ही आता है… पश्चिम बंगाल (West Bengal) में करारी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) में चल रही टूटफूट से जुड़े एक मामले की पटकथा इंदौर में तैयार होने की बात सामने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved