बड़ी खबर

मुंबई में रेप पीड़िता ने अस्पताल में ली आखरी सांस, हुई थी ‘निर्भया’ जैसी दरिंदगी  

मुंबई। मुंबई (Mumbai) के साकी नाका इलाके में दिल्ली की ‘निर्भया’ (Nirbhaya) जैसी दिल दहला देने वाली दरिंदगी की वारदात सामने आई है, जहां एक महिला के साथ बलात्कार (rape of woman) की वारदात को अंजाम दिया गया। खैरानी रोड पर टेंपो के अंदर एक 30 वर्षीय महिला के साथ पहले बलात्कार किया गया और रेप के बाद आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी।  महिला को बहुत गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। वहाँ पर आज शनिवार 12 बजे के आसपास रेप पीड़ित महिला की मौत हो गई है।


 घटना के बाद महिला की हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई थी कि उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा था। कहा जा रहा कि महिला इतनी बुरी तरह से घायल हो गई थी कि उनकी शरीर से काफी ज्यादा मात्रा में खून बहने लगा। ये घटना 2012 के ‘निर्भया’ कांड की याद दिलाती है। पुलिस ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए कहा कि घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी मोहन चौहान (45) को गिरफ्तार कर लिया गया था।

एक अधिकारी के मुताबिक मुंबई पुलिस के मुख्य नियंत्रण कक्ष में शुक्रवार तड़के 3:30 बजे एक फोन आया कि मुंबई के साकी नाका में खैरानी रोड पर खून से लथपथ एक महिला बेहोश हालत में पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल ले गई। जहां महिला की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। इस संबंध में पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 और 307 के तहत मामला दर्ज किया है।

Share:

Next Post

डेंगू का खतरा अब और बढ़ा, आ गया D-2 वेरिएंट

Sat Sep 11 , 2021
नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में कहर बरपा रहा डेंगू (Dengue) अब खतरनाक रूप ले चुका है। हरियाणा (Haryana) के पलवल में 10 मरीजों (Patient) की मौत (Death) के बाद भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद द्वारा की गई मरीजों की रक्त जांच में डेंगू (Dengue)  का डी-2 स्ट्रेन पाया गया है। यह स्ट्रेन बहुत घातक […]