उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

गोली मारकर भागा रवि ठाकुर सुबह 5 बजे पकड़ाया

  • पुलिस ने रखा था 5 हजार का ईनाम-इंदौर रोड के गाँव से पकड़ा-नागझिरी थाने में लाए
  • पुलिस से बचने के चक्कर में घायल हुआ

उज्जैन। परसों दोपहर डीमार्ट के पीछे लेन देन के मामले में गोली चलाने वाले बदमाश को आज सुबह इंदौर रोड के गाँव से पुलिस ने पकड़ा जिस पर 5 हजार का ईनाम रखा था। पुलिस से बचने के चक्कर में पाँव में चोट लगने के बाद वह घायल हो गया। नागझिरी थाना पुलिस ने बताया कि मोतीनगर निवासी लाखन पिता मोहनलाल राठौर गुरुवार को डी मार्ट के पीछे गया था। इस दौरान उसे वहाँ पर रवि ठाकुर उर्फ शिवम निवासी मालनवासा मिला। वहां पर दोनों के बीच 25 हजार रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ और विवाद के चलते रवि ने लाखन के सिर पर बंदूक तान दी और गोली चला दी। गोली उसके सिर में लगने वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी रवि फरार हो गया था। घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे उपचार के इंदौर रैफर कर दिया गया। इंदौर में घायल का उपचार जारी है।


वारदात के बाद पुलिस ने क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज देखे जिसमें वह वारदात करते नजर आया। इसके बाद उसके घर सहित ठिकानों पर दबिश दी लेकिन उसका पता नहीं चला। कल एसपी ने फरार आरोपी रवि की गिरफ्तारी पर 5 हजार का ईनाम घोषित किया था। इधर आज तड़के पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि प्राणघातक हमले का आरोपी ईनामी बदमाश पंथपिपलई के समीप ग्राम सरदा में छिपा हुआ है। इस सूचना के बाद पुलिस टीम तड़के 5 बजे गाँव में पहुँच गई। पुलिस के आने की भनक लगने के बाद आरोपी ने भागने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी की और पीछा कर आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान वह गिरकर घायल हो गया जिस पर उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। पुलिस ने आरोपी के पैर का एक्सरा कराया जिसमें उसको लगी चोट का कारण पता चलेगा। दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया।

Share:

Next Post

स्वीमिंग पूल में तैराकों ने भारत का नक्शा बनाया

Sat Mar 5 , 2022
उज्जैन। महाशिवरात्रि के अवसर पर जहां महाकालेश्वर मंदिर और शिप्रा के घाटों पर लाखों दीप जगमगाकर विश्व रिकार्ड बनाया गया, वहीं महानंदा स्थित स्वीमिंग पूल पर बाल तैराकों ने अपनी कला से भारत का नक्शा, ओम और जय श्री महाकाल की आकृति से तैरते दीप प्रज्जवलित किए। हमारे नन्हे मुन्ने बेटा बेटी देश का तिरंगा […]