भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

रेमंड्स का कथित ब्रांड एंबेसडर हुक्का लाउंज में छुरे से काट रहा था केक, धराया

  • क्राइम ब्रांच ने की छापा मार कार्रवाई, 33 गिरफ्तार, दो फरार
  • पार्टी में अवैध शराब के साथ मादक पदार्थों का हो रहा था सेवन
  • आबकारी, आम्र्स एक्ट सहित लॉक डाउन के उल्लंघन का प्रकरण दर्ज

भोपाल। रेमंड्स क्लाथ्स का कथित ब्रांड एंबेसडर नवेद खान बीती देर रात शाहपुरा स्थित ट्रॉयलॉजी हुक्का लाउंज में बर्थ सेलीबे्रट करते गिर तार किया गया है। आरोपी केक कटिंग के लिए बड़ा छुरा लेकर आया था। जिससे पार्टी में मौजूद लोग उससे चमकें। बदमाश के साथ पार्टी में सात युवतियां तथा 26 युवक मौजूद थे। सभी को पुलिस ने गिर तार कर लिया है। लॉउंज के संचालक दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस ने लाउंज से डीजे बॉक्स में छुपी बड़ी सं या में अवैध शराब,अफीम व गांजा जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान सभी युवक युवतियां नशे में धुत आपत्तिजनक हालत में बताए जा रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ लॉक डाउन का उल्लघंन,आर्मस एक्ट,आबकारी एक्ट तथा एनडीपीएस के तहत कार्रवाई की जा रही है।
क्राइम ब्रांच एएसपी गोपाल धाकड़ के अनुसार बीती रात मुखबिर से सूचना मिली की ट्रायलॉजी हुक्का लॉउंज शाहपुरा में दर्जनों युवक और युवितयां पार्टी कर रहे हैं। सूचना के बाद में रात 12 बजे क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर पहुंचकर छापा कार्रवाई की। जहां सात युवतियां और 26 युवक गिर तार किए गए। पुलिस टीम को देख लॉउंज के दोनों संचालक मौके से फरार हो गए, उनकी तलाश की जार रही है। लाउंज की तलाशी में पुलिस को अफीम और अवैध शराब बरामद हुई है। जिसे डीजे साउंड सिस्टम के बॉक्स में छुपाकर रखा गया था। पुलिस टीम ने एक युवक के पास से बड़ा छुरा बरामद किया है। जिससे उसने स्वयं के बर्थ डे का केक काटा था। एएसपी का कहना है कि पार्टी का आयोजन पिपलानी के बदमाश नवेद खान ने किया था। नवेद स्वयं को रैमंड्स का ब्रांच ए बेसेडर बता रहा है। उसके खिलाफ पिपलानी थाने में चार अपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वहीं लॉउंज मालिक राहुल और जितेंद्र पुलिस की दबिश पड़ते ही फरार हो गए थे। उनकी तलाश में पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

कांग्रेस पार्षद के भतीजे गिरफ्तार
गिर तार फैज़ शरीफ और मोनिस जमील कांग्रेस के एक पार्षद के भतीजे हैं। उन्हें छुड़ाने के लिए पार्षद स्वयं शुक्रवार की सुबह क्राइम ब्रांच के द तर में पहुंचे। जहां ताम मिन्नकों के बाद भी अधिकारियों ने उनकी एक न सुनी और दोनों भतीजों पर प्रकरण दर्ज कर दिया। उल्लेखीय है कि इसी पार्षद के अन्य भतीजे पर पूर्व में नाबालिग के साथ गैंग रेप का प्रकरण दर्ज हो चुका है। आरोप था कि उक्त युवक ने नाबालिग लड़की को साथियों के साथ मिलकर स्कूल से अगवा किया था, इसके बाद फार्म हाउस में उसके साथ बलात्कार किया गया था।

स्टंटमेनिया फैम बाबर भी गिरफ्तार
एमटीवी स्टंटमेनिया फैम बाबर खान भी इस कार्रवाई में नशे में धुत हालत में गिर तार किया गया है। बाबर के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट के प्रकरण दर्ज हैं। उसकी लिव इन पार्टनर भी इस कार्रवाई में गिर तार किया गया है। उक्त युवती को क्राइम ब्रांच पूर्व में गिर तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं गिर तार अन्य युवती प्रदेश के चर्चित हनीट्रैप मामले में पकड़ी जा चुकी है। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे सरकारी गवाह बना लिया था। वहीं इस मामले में कांग्रेस के कार्यकर्ता फाइज़ अंसारी और सैम अज़ीज को भी गिर तार किया गया है। लाउंज के संचालकों को भाजपा के एक नेता का करीबी बताया जा रहा है।

चार घंटे तक चली लॉउंज की तलाशी
एएसपी ने बताया कि रात बारा बजे लॉउंज में क्राइम ब्रांच की टीम ने दबिश दी थी। जहां बारीकी से तलाश करने पर बड़ी सं या में हुक्के, लैवर के साथ मिलाई जाने वाली अफीम व अन्य मादक पदार्थ मिले। इतना ही नहीं देश विदेश की महंगी शराब भी भारी तादाद में डीजे की बॉक्स में छुपी हुई बरामद की गई है। सभी आरोपियों का रिकार्ड खंगाला जा रहा है।

Share:

Next Post

प्यारे मियां पर होगी धोखाधड़ी की एक और एफआईआर दर्ज

Fri Jul 24 , 2020
भोपाल। नाबालिगों से यौन शोषण के आरोपी प्यारे मियां पर पुलिस एक और धोखाधड़ी दर्ज करने की तैयारी में है। आरोप है कि प्यारे ने अंसल अपार्टमेंट का स्वयं को दबाव बनाकर अध्यक्ष घोषित कराया। इसके बाद में पद का फायदा उठाकर बिल्डिंग की छत पर एयटेल कंपनी का टावर लगवा लिया। जिससे आने वाली […]