टेक्‍नोलॉजी

दमदार फीचर्स के साथ भारत में इस दिन लॉन्‍च होगा Realme 9i फोन, कंपनी ने की पुष्टि

नई दिल्ली। इलेक्‍ट्रानिक डिवाइस निर्माता कंपनी Realme ने अपने नए Realme 9i को कुछ दिन पहले ही कंपनी ने वियतमान में लॉन्च किया है। अब कंपनी ने Realme 9i फोन की भारत (India) में लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। Realme 9i को भारत में 18 जनवरी को दोपहर 12:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्चिंग इवेंट का आयोजन वर्चुअली होगा।

रियलमी इंडिया (realme india) ने ट्वीट करके इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है। इसके अलावा Realme 9i के लिए कंपनी ने मीडिया इनवाइट भी भेजने शुरू कर दिए हैं। Realme 9i को भारत में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा जिसे 6nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। दावा है कि इस प्रोसेसर के साथ इस सेगमेंट में भारत में लॉन्च होने वाला Realme 9i पहला फोन होगा। इससे पहले Vivo Y33T को स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च किया गया है।



Realme 9i की संभावित फीचर्स
Realme 9i के वियतनामी वर्जन में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर दिया गया है जो कि 6nm प्रोसेस पर बना है। इसमें 6 जीबी LPDDR4X रैम के साथ 128 जीबी की UFS 2.2 स्टोरेज है। फोन के रैम को 11 जीबी तक स्टोरेज की मदद से बढ़ाया जा सकेगा। इसमें 6.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2400×1080 पिक्सल है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 480 निट्स और रिफ्रेश रेट 90Hz है।

Realme 9i में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं जिनमें से प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर f/1.8 है। इसके साथ फेज ऑटो डिटेक्शन भी मिलेगा। दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

Share:

Next Post

मार्केट में जल्‍द लॉन्‍च होगा Tecno का नया बजट फोन, देखें किन खूबियों से होगा लैस

Thu Jan 13 , 2022
नई दिल्‍ली। स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी Tecno अपने नए बजट स्मार्टफोन के साथ जल्द ही मार्केट में धमाका करने के लिए तैयार है। ढेरों फीचर्स से लैस कंपनी का नया Tecno Pova Neo अगले हफ्ते लॉन्च हो सकता है। टेक्नो के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर फोन का टीज़र जारी कर दिया गया है। भारत से बाहर […]