टेक्‍नोलॉजी

Redmi Note 11 Pro स्‍मार्टफोन इस दिन होगा लॉन्‍च, 120W फास्ट चार्जिंग से होगा लैस

स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी अपने लेटेस्‍ट Redmi Note 11 स्मार्टफोन 28 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के साथ कंपनी Redmi Watch 2 को लॉन्च करेगी। रेडमी नोट 11 सीरीज़ पोस्टर के जरिए डिज़ाइन की जानकारी सामने आई है। रेडमी वॉच 2 की बात करें, तो कहा जा रहा है कि इस वॉच में अपने पिछले वर्ज़न की तुलना में ज्यादा बड़ी डिस्प्ले मिलेंगी। लीक के जरिए यह भी संकेत मिले हैं कि रेडमी नोट 11 सीरीज़ में कई मॉडल्स शामिल होंगे, Redmi Note 11 Pro मॉडल की पुष्टि Redmi के जनरल मैनेजर Lu Weibing द्वारा की गई है।

Lu Weibing ने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो Redmi Watch 2 और Redmi Note 11 Pro के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की लिस्टिंग को रिपोस्ट किया। ठीक इसी तरह का रिपोस्ट Redmi Note 11 Pro+ के लिए भी किया गया था। इससे यह पुष्टि होती है कि इस हफ्ते लॉन्च होने वाली Redmi Note 11 सीरीज़ के तहत दो प्रो मॉडल्स पेश किए जाएंगे। एग्जिक्यूटिव ने कई टीज़र पोस्टर साझा किए हैं, जिसमें मल्टी-फंक्शन एनएफसी, ब्लूटूथ वी5.2 और वाई-फाई6 सपोर्ट की जानकारी मिलती है। सीरीज़ को लेकर यह भी कहा गया है कि यह X-axis linear moto और 120 वॉट फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा।

इसके अलावा, Xiaomi के सीईओ Lei Jun ने भी एक नई पोस्ट शेयर की है, जिसमें रेडमी नोट 11 सीरीज़ में 3.5mm ऑडियो जैक की जानकारी मिली है। एग्जिक्यूटिव द्वारा शेयर किए गए टीज़र पोस्टर में फोन का टॉप-पॉर्शन देखा जा सकता है। इसमें ऑडियो जैक, जेबीएल ट्यून स्पीकर ग्रील और माइक मौजूद होगा। पिछले टीज़र की तरह फोन मैट ग्रे फिनिश व ब्लैक कलर कैमरा मॉड्यूल में देखा जा सकता है।


पुरानी लीक के अनुसार, रेडमी नोट 11 के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत CNY 1,199 (लगभग 14,050 रुपये) होगी। वहीं, Redmi Note 11 Pro फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत CNY 1,599 (लगभग 18,700 रुपये) होगी। Redmi Note 11 Pro+ फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत CNY 2,199 (लगभग 25,713 रुपये) होगी। रेडमी नोट 11 फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर से लैस होगा, वहीं प्रो फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 920 प्रोसेसर से लैस होगा। प्रो प्लस की बात करें, तो यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस होगा। तीनों फोन में 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले और 5,000 एमएएच बैटरी मिलेगी।

Share:

Next Post

मंगलवार का राशिफल

Tue Oct 26 , 2021
युगाब्ध-5123, विक्रम संवत 2078, राष्ट्रीय शक संवत-1943 सूर्योदय 06.20, सूर्यास्त 05.40, ऋतु – शरद कार्तिक कृष्ण पक्ष षष्ठी, मंगलवार, 26 अक्टूबर 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज […]