टेक्‍नोलॉजी

भारत में धूम मचाने इस दिन आ रही Redmi की नई स्‍मार्ट टीवी, कंपनी ने कंफर्म की लॉन्चिग तारीख

नई दिल्ली (New Delhi) । टेक कंपनी Redmi इंडिया ने अपने नए स्मार्ट टीवी Redmi Fire TV की लॉन्चिंग कंफर्म कर दी है। Redmi Fire TV को भारत (India) में 14 मार्च को पेश किया जाएगा। Redmi Fire TV को लेकर रेडमी इंडिया के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट भी किया गया है। नए टीवी को अमेजन पर एक्सक्लूसिव तौर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।


Redmi Fire TV की लॉन्चिंग 14 मार्च को भारत में दोपहर 12 बजे होगी। Redmi Fire TV के साथ इनबिल्ट फायर स्टिक मिलेगा जिसके जरिए यूजर्स को Netflix, Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar, YouTube आदि का एक्सेस मिलेगा। Redmi Fire TV में Fire OS 7 मिलेगा। इसके अलावा रेडमी के इस टीवी के साथ मेटालिक बेजल लेस डिजाइन मिलेगी। Redmi Fire TV को इको फ्रेंडली पैकेजिंग के साथ लॉन्च किया जाएगा।

 

टीवी के साथ वॉयस कंट्रोल वाला रिमोट भी मिलेगा जिसमें Netflix, Prime Video और Amazon Music एप्स के लिए हॉट बटन होंगे। Redmi Fire TV के साथ AirPlay, Miracast, डुअल बैंड वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.0 मिलेगा। लॉन्चिंग के साथ ही टीवी की बिक्री अमेजन से शुरू हो जाएगी, हालांकि कीमत को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Share:

Next Post

मानसिक रोग बन रहे सुसाइड की वजह, इस राज्‍य में गईं सबसे ज्‍यादा जानें

Sat Mar 4 , 2023
नई दिल्ली: मेंटल हेल्‍थ आजकल एक बड़ी समस्‍या बनती जा रही है. सबसे बड़ी बात है कि मानसिक रोगों से पीड़‍ित व्‍यक्ति को पता भी नहीं चलता कि वह स्ट्रेस या डिप्रेशन की गिरफ्त में आ चुका है और धीरे-धीरे ये परेशानी उसे सुसाइड (Suicide) जैसे आत्‍मघाती कदम उठाने के लिए मजबूर कर देती है. […]