जबलपुर। पहलगाम हमले में करीब 28 पर्यटकों को मौत के घाट उतारने वाले आतंकियों के अड्डों पर भारत के ऑपरेशन सिंदूर का नेतृत्व करते हुये कर्नल सोफिया कुरैशी ने पाकिस्तान में घुसकर सफाया कर दिया। इनके अदम्य साहस की देश विदेश में चर्चा हो रही है। लेकिन विगत दिवस भाजपा के बड़बोले मंत्री विजय शाह ने अर्नगल बयानबाजी करते हुये महिला सैन्य अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। जिसके बाद पूरे देश की सियासत गर्मा गई है। राजनीतिक दल विजय शाह का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जता रहे हैं और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से विजय शाह का इस्तीफा मांग रहे हैं। इसी कड़ी में महिला कांग्रेस ने वंदे मारतम चौक मंत्री विजय शाह का पुतला फंूका और मंत्री को पद से हटाने व कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर प्रदेश प्रमुख इंदिरा पाठक तिवारी, जिला अध्यक्ष कमलेश यादव, रेखा विनोद जैन, विनीता सिंह यादव, बलविंदर मान, संगीता त्रिपाठी, मनीषा अवस्थी, भावना निगम, सुधा जायसवाल, आभा पटेल, इंदु सोनकर, सीमा तिवारी, तब्बसुम अंसारी, प्रेमा चौधरी, संगीता मिश्रा, पिंकी दाहिया आदि नेत्री शामिल रहीं।
आप ने मांगा मंत्री का इस्तीफा
कर्नल सोफिया कुरैशी पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में आम आदमी पार्टी ने भी अपना आक्रोश दिखाया और भाजपा से बड़बोले मंत्री का इस्तीफा मांगा है। आप के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री रामकिशोर शिवहरे, जिला अध्यक्ष रितेश सिंह ने कहा है कि मंत्री विजय शाह को तत्काल पद से हटाना चाहिये। अन्यथा 17 मई को छोटी लाईन फाटक शंकराचार्य चौराहे पर मंत्री का पुतला फंूक कर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। पार्टी के दिनकर शुक्ला, सोनू भट्टाचार्या, आदेश दुबे चंद्रभान, राजेश, वसीमुद्दीन, हरीश श्रीवास्तव ने अपील की है कि पुतला दहन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हों।
कांग्रेसियों ने थाने के सामने जलाया मंत्री का पुतला
सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी के साहस की चर्चा देश विदेश में हो रही है। वहीं प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह ने महिला सैन्य अफसर पर अभद्र टिप्पणी के बाद भाजपा सरकार घिरती नजर आ रही है। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण व ब्लॉक कांग्रेस बेलखाडू ने माढ़ोताल थाना के सामने प्रदर्शन करते हुये मंत्री का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. नीलेश जैन, ब्लॉक अध्यक्ष रिंकू तिवारी, राजकिशोर पटेल, शिव नामदेव, महिला कांग्रेस की विनीता यादव, राजकुमार यादव, राजेश पटेल, सुभाष पटेल, अतुल विश्वकर्मा, अभय पटेल, अजीत परिहार, शुभम पटेल, दिनेश पटेल, गणेश पटेल एवं बहुत समस्त कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
मंत्री विजय शाह पर कड़ी कार्रवाई हो
मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई अशोभनीय, आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने उप-मुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा को ज्ञापन सौंपकर मंत्री विजय शाह को मंत्री पद से बर्खास्त किए जाने की मांग की है। छात्र नेता अनुराग शुक्ला व शफी खान ने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी,जो भारतीय सेना की शान हैं, जिनकी बहादुरी पर देश को गर्व है उनके लिए की गई अपमानजनक टिप्पणी न केवल महिला शक्ति का अपमान है, बल्कि भारतीय सेना के सम्मान पर भी कुठाराघात है। इस मौके पर अदनान अंसारी, प्रतीक गौतम, सक्षम यादव, एजाज अंसारी, युग ठाकुर, अंकित कोरी सहित अन्य मौजूद रहे।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved