भोपाल। छोला थाना क्षेत्र स्थित विदिशा रोड पर ड्यूटी से लौट रहे रेलवे के एक टीटीई को बीती रात 11:30 बजे तेज रफ्तार एक्सयूवी कार ने रौंद दिया। हादसे में टीटीई की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। आज तड़के मृतक की शिनाख्त के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है। प्रधान आरक्षक शत्रुघन सिंह के अनुसार संजय मिश्रा (40)पारस कॉलोनी छोला के निवासी थे और रेलवे में बतौर टीटीई नौकरी करते थे। बीती रात करीब साढ़े 11 बजे एक्टिवा पर सवार होकर ड्यूटी से लौट रहे थे। केबिन नंबर तीन विदिशा रोड पर उन्हें तेज रफ्तार एक्सयूवी ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी मोपेड के टक्कर के कारण परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद में आरोपी कार चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया। घटना के समय मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। आज तड़की उनकी शिनाख्त की जा सकी है। जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि टक्कर मारने वाली कार इंदौर नंबर की है। रजिस्ट्रेशन में लिए एड्रेस के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
कोरोना वायरस की उत्पत्ति की जांच कर रही विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) टीम को दिसंबर 2019 में चीन के वुहान शहर से ही कोरोना वायरस के सबसे अधिक फैलने के संकेत मिले हैं। इस बात का दावा अमेरिकी मीडिया, सीएनएन की एक रिपोर्ट में किया गया है। सीएनएन को ही दिए गए एक इंटरव्यू में […]
आबकारी विभाग के सहयोग से फार्म वितरण किया…जानकारी जुटाना शुरू भोपाल। राजधानी की शराब दुकानों, अहातों और बियर बारों में काम करने वाले कर्मचारियों की पूरी जानकारी अब संबंधित थानों को देना होगी। भोपाल से पूर्व इंदौर में यह व्यवस्था लागू की जा चुकी है। आबकारी विभाग के सहयोग से इन स्थानों पर एक विशेष […]
भाजपा का बूथ विस्तारक अभियान-2 शुरू, पार्टी का आकांक्षी सीटों पर फोकस भोपाल। मध्य प्रदेश बीजेपी का बूथ विस्तारक अभियान-2 मंगलवार से शुरू हो गया है। इस अभियान के जरिए बीजेपी का फोकस आकांक्षी सीटों पर है। बीजेपी के बड़े नेता कांग्रेस के कब्जे वाली सीटों पर जाएंगे। अभियान की शुरुआत पर बीजेपी के बढ़े […]
बैरागढ़ में विधायक नाव रेस प्रतियोगिता संपन्न संत नगर। उपनगर में बड़ी झील के ग्राम बहेटा किनारे पर 50 लाख रुपए की लागत से राम केवट घाट बनाया जाएगा जिससे यहां के रहवासियों को उसका लाभ मिलेगा जिससे वह अपना रोजगार खड़ा कर सकते हैं। तैराकी सीख सकते हैं। यह बात प्रोटेम स्पीकर क्षेत्रीय विधायक […]