निर्माण कार्यों के चलते आसपास के लोगों को आ रही परेशानी
उज्जैन। महाकाल विस्तारीकरण योजना के दूसरे चरण में बेगमबाग से भारत माता मंदिर तथा यहां ये लेकर महाकाल चौराहे तक चौड़ी सड़क का निर्माण होना है। इसके लिए सड़क को खोदा गया है। इसके चलते बेगमबाग से भारत माता मंदिर तक का मार्ग करीब-करीब बंद हो गया है। इससे क्षेत्र के रहवासियों को भी परेशानी आ रही है।
विस्तारीकरण योजना के दूसरे चरण में महाकाल क्षेत्र की कई सड़कें 12 से 15 मीटर चौड़ी होना है। इसमें भारत माता मंदिर से लेकर महाकाल मंदिर चौराहे तक की सड़क को 12 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसी तरह बड़ा गणेश मंदिर से लेकर 24 खंबा माता मंदिर तक भी सड़क को चौड़ा किया जाना है। इधर बड़ा गणेश मंदिर के समीप से हरसिद्धि की पाल की ओर सड़क निर्माण का कार्य मकानों की तुड़ाई के बाद शुरू हो गया है। वहीं बेगमबाग से भारत माता मंदिर के बीच के मार्ग को भी नए सिरे से बनाया जा रहा है। खुदाई व अन्य कार्यों के कारण यह मार्ग फिलहाल आवागमन लायक नहीं रह गया है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है।
जिले के विभिन्न अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन किया है… विदिशा। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान अन्तर्गत हितग्राहियों को स्वीकृति पत्रों का वितरण एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि का कृषकों को सिंगल क्लिक से अंतरण किये जाने हेतु तीन फरवरी को शासकीय कार्यक्रम मिर्जापुर कृषि उपज मण्डी प्रांगण में संपन्न होने जा रहा है। कलेक्टर […]
245 करोड़ का भुगतान किया-करोड़ों का विलंब शुल्क काटने का मामला लटकाने के लिए भोपाल भेजा उज्जैन। शहर में सीवर लाईन डालने का काम टाटा कंपनी कर रही है और लेट होने के कारण उस पर करोड़ों रुपए का जुर्माना ठोका गया था लेकिन बड़ी राशि काटने का मामला भोपाल भेज दिया गया है जिससे […]
उज्जैन। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियां शहर में शुरू हो गई है। उसमें शामिल होने के लिए निमंत्रण देने अब कांग्रेसी घर घर पहुंच रहे हैं। कल शहर में भी ढोल ढमाकों के साथ यात्रा का निमंत्रण देने कांग्रेसी पीले चावल लेकर हर घर में पहुंचे और लोगों से कहा कि वह […]
उज्जैन। मौसम विभाग अगले दो दिन यानी रविवार और सोमवार को उज्जैन में बारिश की संभावना जता रहा है। शिप्रा में चार दिन बाद भी पानी नहीं उतरा है। आज भी बादल छाए हुए हैं। हालांकि कल दोपहर बाद से बारिश का क्रम रूक गया था। वेधशाला से मिली जानकारी के मुताबिक जिस सिस्टम के […]