भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

सुझाव के आधार पर रोड मैप होगा तैयार, सबसे संवाद जरूरी

  • केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भोपाल में ली चुनावी बैठक, कहा-

भोपाल। मप्र में इसी साल विधानसभा चुनाव होने है। लेकिन इसकी तैयारी अभी से शुरू हो गई है। आज राजधानी भोपाल में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने भाजपा दफ्तर में पार्टी के तमाम बड़े पदाधिकारियों की बैठक ली। घंटों चली इस मैराथन बैठक में आने वाले चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक समाप्त होने के बाद केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान बताया कि चुनाव की दृष्टि से क्या क्या करना चाहिए इस विषय पर सभी कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रहे है। उन्होंने कहा कि इसमें जो भी सुझाव आएंगे उसे प्रदेश की टीम के सामने रखा जाएगा। साथ ही उस सुझाव के आधार पर रोड मैप तैयार किया जायेगा। तोमर ने कहा कि चुनाव सामने हैं, सबसे संवाद जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी से जुड़ा है। किसी व्यक्ति के साथ नहीं। उन्होंने कहा कि बैठकों का दौर चलता रहेगा। तोमर ने कहा कि 2023 में अच्छे परिणाम सामने आएंगे।

दिग्विजय सिंह को कांगेस भी गंभीरता से नहीं लेती
वहीं दिग्विजय सिंह के बयान को लेकर तोमर ने कहा कि कांग्रेस भी उन्हें गंभीरता से नहीं लेती है। भाजपा और सरकार पर आरोप मामले में पलटवार करते हुए तोमर ने बात कही। उन्होंने कहा कि टाइम पास करने के लिए बयान देना यह सब निरर्थक है।


मप्र में 2023 में फिर बनेगी भाजपा की सरकार
केंद्रीय मंत्री नरेंद सिंह तोमर का कहना है कि शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार काम कर रही है। उसका असर जनता पर दिख रहा है। भाजपा को जनता का आशीर्वाद प्राप्त है। इस वजह से 2023 में भी भाजपा सरकार बनाने में सफल होगी। तोमर ने कांग्रेस के संगठन के सवाल पर कहा कि कांग्रेस का संगठन से कोई लेना-देना नहीं है। पहले भी नहीं था आज भी नहीं हैं। भाजपा का संगठन मध्यप्रदेश में काम कर रहा है।

देश की साख दुनिया में दिखने लगी
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने देश की साख दुनिया के राजनीतिक मंच पर दिखाई देने लगी है। भारत मोदी जी के नेतृत्व में विश्व कल्याण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। हमारी अर्थव्यवस्था पूरी दुनिया में सबसे तेजी से बढऩे वाली अर्थव्यवस्था है। जहां तक विरोधियों के सरकारी जांच एजेंसियों के दुरुपयोग की बात है तो यह एजेंसियां स्वतंत्र काम कर रही हैं। इसके परिणाम भी देखने को आ रहे हैं। दुरुपयोग की बात तो तब होगी जब एजेंसी जांच के लिए जाए और कुछ न मिले। अभी तो जांच एजेंसी जहां भी जांच के लिए जा रही है, वहां भ्रष्टाचार मिल रहा है। इसी वजह से सब परेशान हैं और एक मंच पर आने की कोशिश में लगे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के लोग उथली राजनीति करते हैं। राहुल गांधी का मामला कोर्ट से संबंधित है। राहुल गांधी ने जो भाषा बोली, उसके कारण मुकदमा चला। सुनवाई के बाद सजा हुई। ये सजा भाजपा ने नहीं कोर्ट ने दी है। निर्णय न्यायालय ने दिया, और थोप भाजपा पर रहे हैं।

Share:

Next Post

हमारे विधायकों-मंत्रियों पर लगे करप्शन के आरोप, उसकी भी रिपोर्ट बनाकर भेजें रंधावा- सचिन पायलट

Sun Apr 23 , 2023
नई दिल्ली: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने एक बार फिर अशोक गहलोत सरकार को घेरा. सचिन पायलट ने कहा कि करप्शन पर कार्रवाई और जांच की मांग करना और करप्शन का विरोध करना कांग्रेस पार्टी विरोधी कैसे हो गया? 25 सितंबर को जो घटना हुई थी, वह सभी ने देखा. किसी ने छिपा […]