विदेश

UN में रुचिरा कंबोज बोलीं- दुनिया की बेहतरी के लिए महिलाओं को फैसले लेने की प्रक्रिया में शामिल करना होगा

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी राजदूत रुचिरा कंबोज ने महिलाओं की स्थिति को लेकर संयुक्त राष्ट्र के आयोग में अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘आज नया भारत महिलाओं और लड़कियों के लाभ के लिए आधुनिक तकनीक की तैनाती से प्रेरित है। यह पीएम के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए है। जिन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि महिलाओं को केवल गृहिणी के रूप में नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माता के रूप में भी देखा जाना चाहिए।


रुचिरा ने आगे कहा, ‘भारत महिलाओं के विकास के मॉडल से महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास में परिवर्तित हो रहा है। इस विकास को हमारी अध्यक्षता में G20 प्राथमिकता बनाने के निर्णय में परिलक्षित होता है। अगर हमें भविष्य के लिए तैयार रहना है, तो महिलाओं को चर्चा और निर्णय लेने की प्रक्रिया के केंद्र में रखने पर ध्यान देना चाहिए।’

Share:

Next Post

नहीं रहे पत्रकारिता जगत के “भीष्म पितामह” पुष्पेंद्र पाल सिंह, आज होगा भोपाल में अंतिम संस्‍कार

Tue Mar 7 , 2023
भोपाल (Bhopal) । हजारों पत्रकारों के पीपी सर अब नहीं रहे। सोमवार देर रात हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया। हार्ट अटैक आने के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। अंतिम संस्कार आज 12.30 बजे भोपाल के […]