भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

Congress नेता की हत्या पर बवाल

  • बड़ामलहरा में लोग तोडफ़ोड़ और आगजनी पर उतरे

भोपाल। छतरपुर (Chhatarpur) के बड़ामलहरा (Badamalhara) में कांग्रेस (Congress) कार्यकर्ता की हत्या के बाद क्षेत्र में बवाल मचा हुआ है। लोग तोडफ़ोड़ और आगजनी पर उतर आए हैं। लोगों को शांत करने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को दो अज्ञात बाइक सवारों ने कांग्रेस (Congress) नेता और घुवारा ब्लॉक कांग्रेस (Congress) के अध्यक्ष इंद्र प्रताप सिंह परमार (Indra Pratap Singh Parmar) की गोली मार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि कांग्रेस (Congress) नेता की हत्या करने के बाद हमलावर फरार हो गए। छोटे राजा के नाम से पहचाने जाने वाले परमार पर हमला करने वाले एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे थे। परमार आयुष (Parmar Ayush) होटल के पास खड़े थे तभी हमलावरों ने उनपर गोली चला दी। हमलावरों ने दो हवाई फायर भी किए। घायल अवस्था में छोटे राजा को बड़ामलहरा (Badamalhara) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों ने अस्पताल में तोडफ़ोड़ करने का काम किया। अस्पताल के मुख्य दरवाजे पर लगी कांच की खिड़कियों को तोड़ दिया गया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से परिजनों की तीखी नोकझोंक भी हुई। परमार के समर्थक इसके बाद अस्पताल के मुख्य दरवाजे पर पहुंचे और चक्का जाम करने का प्रयास करने लगे जिसके बाद भारी पुलिस बल के साथ पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हलात को नियंत्रण में किया। आज दूसरे दिन भी प्रदर्शन हो रहा है।

कमलनाथ बोले-क़ानून व्यवस्था की स्थिति बेहद चिंताजनक
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष कमलनाथ (Kamalnath) ने हत्या को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद चिंताजनक है, आज प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है, प्रदेश में हत्याएं, अपहरण, दुष्कर्म, लूट जैसी घटनाएं रोज घटित हो रही है। उन्होंने कहा कि छतरपुर जिले के घुवारा ब्लॉक कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष इंद्र प्रताप सिंह की गोली मारकर हत्या किए जाने की दुखद खबर प्राप्त हुई…परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं.. मैं सरकार से मांग करता हूं कि तत्काल आरोपियों का पता लगाकर उनकी गिरफ्तारी हो, उन पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो…

Share:

Next Post

MS Dhoni ने कर ली है, IPL जीतने की जबरदस्त प्लानिंग

Wed Mar 17 , 2021
मुंबई। भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों की बात आती है तो महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का नाम उसमें आएगा ही। अपनी कप्तानी में टीम को दो विश्व कप (World Cup) दिलाने वाले धोनी ने अपने खेल, अपनी चतुराई से कई लोगों को मंत्रमुग्ध किया है। वह अपनी कप्तानी में हैरानी भरे फैसले […]