उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

महाकाल में सुबह रूद्राभिषेक शुरू हुआ, कलेक्टर पूजा में बैठे

उज्जैन। अच्छी बारिश की कामना को लेकर आज सुबह महाकालेश्वर मंदिर में पाँच दिवसीय रूद्राभिषेक महायज्ञ की शुरुआत हो गई। इस पूजा में कलेक्टर भी शामिल हुए। महाकाल में आज से लगातार पाँच दिनों तक 16 पुजारी, 22 पुरोहित और 55 ब्राह्मण यह अनुष्ठान संपन्न कराएँगे। अनुष्ठान के चलते आज सुबह 10.30 बजे से महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं का गर्भगृह में प्रवेश रोक दिया गया।


उल्लेखनीय है कि महाकाल में हर साल अच्छी बारिश के लिए पर्जन्य अनुष्ठान होता था लेकिन इस बार रूद्राभिषेक महायज्ञ कराया जा रहा है। पुजारी आशीष गुरु के मुताबिक 27 जून तक यह अनुष्ठान चलेगा और महाकालेश्वर पर सतत जलधारा प्रवाहित की जा रही है। ब्राह्मण पुजारी और पुरोहित लगातार मंत्रोच्चार के साथ यह अनुष्ठान संपन्न करा रहे हैं। 27 को इसकी पूर्णाहुति होगी। प्रशासक गणेश धाकड़ के मुताबिक अनुष्ठान के लिए पुजारी और पुरोहित नंदी हॉल में बैठाए गए हैं। इस कारण किसी को भी नंदी हॉल में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। आज सुबह भी श्रद्धालुओं को अनुष्ठान के बीच नंदी हॉल के पीछे बैरिकेट्स से दर्शन कराए जा रहे हैं। गर्भगृह में प्रवेश रोक दिया गया है।

Share:

Next Post

उज्जैन में अब तक 40 शिकायतें आई कंट्रोल रूम पर

Thu Jun 23 , 2022
आज से शुरु होंगी शिकायतें-कल नाम वापसी होने के बाद विशेष निगरानी रखेगा कंट्रोल रूम- उज्जैन। आयोग के निर्देशानुसार प्रशासन ने चुनावी आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित या अन्य चुनावी शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम के साथ-साथ शिकायत सेल का भी गठन किया है। अभी तक पंचायत और निगम चुनाव के मद्देनजर अलग-अलग तरह […]