img-fluid

वानखेड़े में रन बरसे, SRH ने रचा इतिहास: 22 गेंद पहले जीता 244 का मुकाबला

April 30, 2026

नई दिल्ली । सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेले गए हाई-स्कोरिंग (High-scoring)मुकाबले में शानदार जीत (Magnificent Victory) दर्ज करते हुए आईपीएल इतिहास (IPL History) में अपना नाम और मजबूत कर लिया। 244 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद ने महज 18.4 ओवर में चार विकेट खोकर 249 रन बनाते हुए मुकाबला छह विकेट से अपने नाम कर लिया। यह आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे बड़ा सफल रनचेज बन गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने विस्फोटक अंदाज में रन बटोरे। टीम की ओर से रेयान रिकेल्टन ने शानदार शतक जड़ा और 55 गेंदों में 123 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी इस पारी में चौकों-छक्कों की झड़ी देखने को मिली। शुरुआत में विल जैक्स ने भी 46 रन की तेज पारी खेली, जिससे टीम ने 20 ओवर में 243 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी 31 रन का योगदान दिया।

हालांकि इतना बड़ा स्कोर भी मुंबई के लिए नाकाफी साबित हुआ। जवाब में हैदराबाद की शुरुआत बेहद धमाकेदार रही। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने पहले विकेट के लिए तेजी से रन जोड़े। हेड ने सिर्फ 30 गेंदों में 76 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि अभिषेक ने 45 रन बनाए।

मध्यक्रम में हेनरिक क्लासेन ने जिम्मेदारी संभाली और 30 गेंदों में नाबाद 65 रन बनाकर टीम को जीत की ओर ले गए। उनके साथ नीतीश रेड्डी और सलिल अरोड़ा ने अहम साझेदारियां निभाईं, जिससे टीम ने लक्ष्य को बेहद आसानी से हासिल कर लिया।


  • इस जीत के साथ हैदराबाद ने लगातार पांचवीं जीत दर्ज की और अंक तालिका में 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई। वहीं मुंबई इंडियंस की यह आठ मैचों में छठी हार रही, जिससे टीम नौवें स्थान पर खिसक गई है और प्लेऑफ की राह अब मुश्किल नजर आ रही है।

    यह मुकाबला आईपीएल के इतिहास के सबसे रोमांचक मैचों में से एक बन गया, जहां बल्लेबाजों का दबदबा पूरी तरह देखने को मिला। इस मैच ने एक बार फिर साबित कर दिया कि टी20 क्रिकेट में कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता, अगर बल्लेबाजी में दम और रणनीति में सटीकता हो।

     

    Share:

  • सऊदी से मतभेद..... पाकिस्तान भी बना OPEC से UAE के अलग होने की वजह

    Thu Apr 30 , 2026
    रियाद। तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक (Organization of the Petroleum Exporting Countries – OPEC) से संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates.) ने अलग होने का फैसला लिया है। बीते 60 सालों से यूएई इस संगठन का हिस्सा था और अब यदि अलग हो रहा है तो यह बड़ी बात है। इस संगठन में ज्यादातर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved