img-fluid

Russia-Ukraine War: ट्रंप से जेलेंस्की की बड़ी अपील, स्टारलिंक पर मांगी मदद; बातचीत में एलन मस्क का भी आया जिक्र

August 01, 2026

वॉशिंगटन। रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Volodymyr Zelenskyy) से एक महत्वपूर्ण सैन्य अनुरोध किया है। रिपोर्टों के अनुसार, जेलेंस्की चाहते हैं कि अमेरिका एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक के इस्तेमाल पर लगी कुछ पाबंदियों में ढील दिलाने में मदद करे, ताकि यूक्रेन रूस के भीतर सैन्य अभियानों में इसकी क्षमताओं का उपयोग कर सके। हालांकि, ट्रंप ने इस मांग पर तत्काल कोई स्पष्ट आश्वासन नहीं दिया।

स्टारलिंक की जरूरत क्यों महसूस कर रहा है यूक्रेन?

लगातार रूसी मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच यूक्रेन अपनी सैन्य क्षमताओं को और मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। रिपोर्टों के मुताबिक, पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम की सीमित उपलब्धता को देखते हुए कीव अब ऐसे विकल्प तलाश रहा है, जिनसे लंबी दूरी के सैन्य अभियानों की सटीकता बढ़ाई जा सके। इसी वजह से स्टारलिंक नेटवर्क को रणनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।

ट्रंप से मुलाकात में उठाया मुद्दा

बताया गया है कि जेलेंस्की ने वॉशिंगटन दौरे के दौरान व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में ट्रंप से मुलाकात के समय यह विषय उठाया। बाद में उन्होंने अमेरिकी सांसदों के साथ बैठकों में भी रूस के भीतर संभावित सैन्य अभियानों के लिए स्टारलिंक के उपयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।

हालांकि, ट्रंप ने इस संबंध में किसी तत्काल नीति परिवर्तन या मंजूरी का संकेत नहीं दिया।

फिलहाल क्या हैं स्टारलिंक की सीमाएं?

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स फिलहाल यूक्रेन को उसकी अंतरराष्ट्रीय सीमा और रूस के कब्जे वाले यूक्रेनी क्षेत्रों में स्टारलिंक सेवा उपलब्ध कराती है। लेकिन रूस की अंतरराष्ट्रीय सीमा के भीतर इस नेटवर्क के उपयोग पर प्रतिबंध लागू है। बताया जा रहा है कि यूक्रेन पिछले कुछ समय से इस प्रतिबंध में ढील देने की मांग कर रहा है।

व्हाइट हाउस, यूक्रेन के दूतावास और स्पेसएक्स की ओर से इस विषय पर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

क्या एलन मस्क के लिए बढ़ सकता है खतरा?

रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि यदि रूस के भीतर स्टारलिंक के इस्तेमाल की अनुमति मिलती है तो एलन मस्क और स्पेसएक्स के सैटेलाइट नेटवर्क पर सुरक्षा जोखिम बढ़ सकते हैं। कुछ पूर्व खुफिया आकलनों में यह आशंका जताई गई थी कि रूस एंटी-सैटेलाइट तकनीक विकसित कर रहा है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

अमेरिकी सांसदों से भी मांगा समर्थन

वॉशिंगटन में अमेरिकी सांसदों से मुलाकात के दौरान जेलेंस्की ने कहा कि यदि यूक्रेन को स्टारलिंक तक दीर्घकालिक और व्यापक पहुंच मिलती है तो उसकी लंबी और मध्यम दूरी की हथियार प्रणालियों की सटीकता में उल्लेखनीय सुधार हो सकता है।

अमेरिकी सीनेटर माइक राउंड्स ने भी कहा कि यूक्रेन का उद्देश्य अपने सैन्य अभियानों को अधिक सटीक बनाना है और इस संदर्भ में स्टारलिंक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

पैट्रियट सिस्टम पर भी रखी मांग

जेलेंस्की ने ट्रंप प्रशासन से पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम की अतिरिक्त आपूर्ति और यूक्रेन में इसके उत्पादन के लिए लाइसेंस देने की मांग भी दोहराई। ट्रंप ने इस पर कहा कि यह अत्याधुनिक रक्षा तकनीक है और इससे जुड़े सभी पहलुओं पर अभी विचार-विमर्श जारी है। उन्होंने संकेत दिया कि इस संबंध में कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

ईरान-रूस सहयोग का भी उठाया मुद्दा

बैठक के दौरान जेलेंस्की ने रूस और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य सहयोग का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने दावा किया कि यूक्रेन के पास ऐसे इनपुट हैं, जिनसे संकेत मिलता है कि दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग मजबूत हो रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि ड्रोन युद्ध का व्यापक अनुभव रखने वाला यूक्रेन, अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के साथ ईरानी ड्रोन खतरों से निपटने के लिए तकनीकी सहयोग करने को भी तैयार है।

फिलहाल, रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर कूटनीतिक प्रयास जारी हैं, लेकिन स्टारलिंक, पैट्रियट सिस्टम और सैन्य सहयोग जैसे मुद्दों पर अमेरिका की अंतिम नीति क्या होगी, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Share:

  • यशवंत क्लब की दीवार पर बनेे मोदी के आपत्तिजनक चित्र पर मचा हंगामा, पुलिस पहुंची, निगम की टीम ने दीवार पोती

    Sat Aug 1 , 2026
    इन्दौर। आज सुबह यशवंत क्लब (Yashwant Club) की बाउंड्रीवाल (Boundary wall) के आसपास के हिस्सों में कुछ आपत्तिजनक नारों (Objectionable slogans) के साथ-साथ पीएम मोदी (PM Modi) के साथ अडानी-अंबानी (Adani-Ambani) के चित्रों को गलत ढंग से प्रस्तुत करते हुए दीवारों पर बना दिया गया। मार्निंग वाक करने वाले लोग इन चित्रों को देखकर चौंक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved