विदेश

रूसी राष्ट्रपति Vladimir Putin बने रहेंगे 2036 तक सत्ता में

मॉस्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) ने वर्ष 2036 तक राष्ट्रपति पद पर बने रहने और सत्ता पर काबिज रहने का रास्ता साफ कर लिया है। इसी सत्‍ता में बने रहने के लिए इससे संबंधित कानून (Related law) को अंतिम मंजूरी मिल गइ र्है। जिसके बाद उनके लिए 6-6 साल के दो अतिरिक्त कार्यकाल (Extra tenure) का रास्ता साफ हो गया है। पिछले दो दशक से रूस का प्रतिनिधित्व कर रहे 68 वर्षीय पुतिन ने सोमवार को इस कानून पर हस्ताक्षर किया।



बताया जा रहा है कि संवैधानिक सुधार (Constitutional reform) के रूप में पिछले साल राष्ट्रपति पुतिन (Russian President Vladimir Putin) ने इस बदलाव का प्रस्ताव रखा था। जिसपर रूसी जनता ने जुलाई में इसके पक्ष में मतदान किया। सांसदों ने पिछले महीने इस विधेयक को मंजूरी दी थी।

विदित हो कि पुतिन (Russian President Vladimir Putin) पहली बार 2000 में राष्ट्रपति बने थे और चार-चार साल के लगातार दो कार्यकाल पूरे किए। 2008 में दिमित्री मेदवेदेव ने उनका स्थान लिया। मेदवेदेव ने राष्ट्रपति के कार्यकाल को बढ़ाकर 6 साल का कर दिया। इसके बाद 2012 पुतिन की राष्ट्रपति पद पर वापसी हुई और फिर 2018 में भी वह इस पद के लिए चुने गए।

Share:

Next Post

रूस में ट्विटर को नहीं किया जाएगा ब्लॉक: सरकार

Tue Apr 6 , 2021
मॉस्को। रूसी अधिकारियों ने कहा कि वे मई के मध्य तक ट्विटर (Twitter) की गति धीमी रखेंगे, लेकिन फिलहाल इस इंटरनेट मीडिया मंच (Internet Media Forum) को ब्लॉक (Block) नहीं करेंगे, क्योंकि उसने प्रतिबंधित सामग्री को तेजी से हटाने का काम शुरू कर दिया है। रूसी सरकार (Russian Government) और इंटरनेट मीडिया मंच (Internet Media […]