विदेश

यूक्रेन के बड़े बांध पर रूस का मिसाइल हमला, सामूहिक कब्र में मिलीं 400 से ज्यादा लाशें

कीव। रूसी सेना (Russian army) पर भारी पड़ रहे यूक्रेनी बल (Ukrainian force) से बौखलाकर रूस ने यूक्रेन के क्रिवी रिह शहर (Krivi Rih city) के एक बड़े बांध को निशाना बनाया है। इससे लोगों के घरों में पानी घुस गया। उधर, इजियम शहर में स्थानीय पुलिस के हवाले से एक सामूहिक कब्र (mass grave) में 400 से ज्यादा लाशें (More than 400 dead bodies) मिलने की खबर सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, रूसी सेना ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के गृह नगर क्रिवी रिह के पास इनहुलेत्स नदी पर पर बने एक बांध को आठ क्रूज मिसाइलों से उड़ा डाला। इससे शहर के बड़े हिस्से में बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुस आया। फिलहाल शहर के निवासियों को बाहर निकाला जा रहा है।

क्रिवी रिह शहर के सैन्य प्रशासन प्रमुख ऑलेक्जेंद्र विलकुल ने बताया कि इन ताजा हमलों के चलते शहर के दो जिलों में 22 सड़कें तबाह हो गई हैं। उधर जेलेंस्की ने रूस को आतंकी देश बताते हुए कहा कि वह सेना के साथ नागरिकों से भी युद्ध लड़ रहा है। यह बताता है कि वह एक कमजोर देश है।


शहर की सबसे बड़ी हाइड्रोटेक्निकल संरचना पर रूसी मिसाइलों के इस हमले के बाद इनहुलेत्स नदी ने क्षेत्र के कई हिस्सों में तबाही मचा दी। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने के समाचार नहीं हैं। शहर के मेयर ने कहा, बाढ़ के हालात पर तुरंत काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा, यूक्रेनी सेना रूस द्वारा कब्जाए क्षेत्रों पर पुन: नियंत्रण हासिल कर रही है, इससे रूस बौखला उठा है।

सामूहिक कब्र में मिलीं 440 लाशें
स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने क्षेत्रीय पुलिस का हवाला देते हुए बताया सामूहिक कब्र मिलने की खबर दी है। बताया गया है कि यूक्रेनी अधिकारियों को पूर्वी शहर इजियम में एक सामूहिक कब्र में 440 से अधिक शव मिले हैं। बीते दिनों यहां से यूक्रेनी सैन्य बलों ने रूसी सैनिकों खदेड़ दिया था।

पुतिन पर जानलेवा हमले की कोशिश : रिपोर्ट
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन पर जानलेवा हमले की कोशिश की खबरें हैं। हमले में पुतिन बाल-बाल बच गए। हालांकि, रूस ने इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी लिमोजिन कार के पास बम फेंका गया। रिपोर्ट में दावा है कि कार से घर लौटते वक्त हमला हुआ। पुतिन के बॉडीगार्ड समेत अन्य को निलंबित कर हिरासत में ले लिया गया है।

कार हादसे में घायल हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की कार बृहस्पतिवार तड़के एक अन्य वाहन से उस समय टकरा गई, जब वह एक युद्ध क्षेत्र का दौरा करके कीव लौट रहे थे। प्रवक्ता सर्गेई निकिफोरोव ने बताया, एक यात्री वाहन राष्ट्रपति के काफिले से टकरा गया। राष्ट्रपति सुरक्षित हैं।

युद्ध को लेकर गुटेरस-पुतिन में चर्चा
विश्व निकाय के महासचिव एंतोनियो गुटेरस ने कहा कि उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन के काला सागर बंदरगाहों के माध्यम से रूसी उर्वरक निर्यात पर बात की।

Share:

Next Post

गंगा किनारे बसे शहर भी ओजोन परत को पहुंचा रहे नुकसान, रिसर्च में दावा

Fri Sep 16 , 2022
प्रयागराज। गंगा किनारे वाले शहरों (Cities along the Ganges) से भी ओजोन परत (ozone layer) को नुकसान पहुंच रहा है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (Allahabad University) के केदारेश्वर बनर्जी वातावरणीय एवं समुद्री विज्ञान केंद्र में चल रहे शोध (research) के प्रारंभिक चरण में यह तथ्य सामने आए हैं। केंद्र के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शैलेंद्र राय एवं उनके […]