देश राजनीति

सचिन पायलट जल्द BJP के होंगे : अब्दुल्ला कुट्टी

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (National Vice President of Bharatiya Janata Party) एपी अब्दुल्ला कुट्टी (AP Abdullah Kutty) ने सचिन पायलट (Sachin Pilot) की भाजपा (BJP) में एंट्री को लेकर बड़ा बयान दिया हैं। जयपुर में अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में आए कुट्टी ने कहा कि मुझे भरोसा है कि सचिन जल्द ही भाजपा का दामन थामेंगे। वो एक अच्छे नेता हैं।

उन्होंने कहा कि यूपी में जितिन प्रसाद ने समय रहते कांग्रेस को छोड़ा। अब उम्मीद है कि सचिन पायलट भी जल्दी कांग्रेस छोड़ देंगे। कार्यक्रम से रवाना होते समय मीडिया से बातचीत में कुट्टी ने फिर अपनी बात को दोहराया और कहा कि बस “सचिन पायलट आ ही गए”। कुट्टी ने कहा मैं यही सोचता हूं कि वह भविष्य में भाजपा में आएंगे।


कुट्टी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि हिंदू-मुस्लिम का डीएनए एक है और भाजपा सबको साथ लेकर चलती है। यह झूठ है कि भाजपा मुसलमानों के खिलाफ है। सरसंघचालक ने बिल्कुल साफ कहा है कि मुस्लिम और हिंदू एक है। दोनों का डीएनए भी एक है। ये प्रोपेगेंडा फैलाया जाता है कि भाजपा मुस्लिमों के खिलाफ है। लेकिन ऐसा नहीं है। भाजपा सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अब्दुल्ला कुट्टी ने कहा कि भारत में रह रहे सभी सवा सौ करोड़ जनता का डीएनए एक है। जहां पर किसी प्रकार का हिंदू- मुस्लिम का मतभेद नहीं है। सात वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार ने अल्पसंख्यक समाज के लिए कई योजना चलाई है। कुट्टी रविवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्यसमिति बैठक में बोल रहे थे।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि अल्पसंख्यकों का रुझान भाजपा की ओर ज्यादा बढ़ रहा है। इस समय में कांग्रेस सरकार से अल्पसंख्यक समुदाय बहुत ही त्रस्त है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एम .सादिक खान ने कहा कि अशोक गहलोत सरकार का अल्पसंख्यक विरोधी चेहरा सामने आया है। उन्होंने वकील कोटे से एएजी में भी अल्पसंख्यक समाज को वंचित रखा। पूर्व में भी अन्य सेवाओं से आईएएस बनाने में उन्होंने अल्पसंख्यक समाज को दरकिनार किया। समापन सत्र में विधानसभा उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि सच्चर कमेटी की सिफारिशों को लागू नहीं करके कांग्रेस ने एक बार अल्पसंख्यक समाज को धोखा दिया।

पूर्व सांसद व अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री साबिर अली व मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुसैन खान ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम की शुरुआत तिलावते कुरान व वंदे मातरम से शुरू की गई। कार्यक्रम का संचालन अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हमीद खान मेवाती, इकराम रशीद कुरैशी ने किया। इस मौके पर सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष व स्थाई आमंत्रित कार्यसमिति सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान दरगाह कमेटी अजमेर चेयरमैन अमीन पठान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हुसैन खान, मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गुल मोहम्मद मंसूरी, फिरोज खान, डॉ. मजीद मलिक कमांडो, पूर्व चेयरमैन हिदायत खा धोलिया सहित अनेक लोग उपस्थित थे। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

MP: बाढ़ प्रभावितों की जिंदगी सामान्य बनाने के लिए जुटें सभी : शिवराज

Mon Aug 9 , 2021
– मुख्यमंत्री ने ग्वालियर-चंबल संभाग के अधिकारियों और क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप के सदस्यों से किया संवाद भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा है कि प्रदेश के जिन जिलों में बाढ़ ने कहर (flood wreaks havoc) बरपाया, वहां जल्द से जल्द सभी व्यवस्थाएँ दुरस्त बनाने का कार्य किया जा रहा […]