मनोरंजन

सायरा बानो ने अपने पति दिलीप कुमार की हेल्थ पर दिया ये बड़ा अपडेट

मुंबई। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो (Saira Banu) और दिलीप कुमार (Dilip Kumar) बॉलीवुड के सबसे बेस्ट कपल्स मे गिने जाते है। दोनों की शादी को 54 साल हो चुके हैं और आज भी दोनों एक-दूसरे का साथ निभा रहे हैं। दिलीप कुमार की सेहत पिछले कई सालों से ठीक नहीं है लेकिन उनकी बीबी उनका बहुत ख्याल रखती है।

सायरा बानो ने अब हाल ही में दिलीप कुमार का हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि दिलीप कुमार इन दिनों काफी कमजोर हो चुके हैं। उनकी इम्यूनिटी भी बेहद कम हो गई है। उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि वह इसलिए दिलीप कुमार का ख्याल नहीं रखतीं कि उन पर किसी तरह का दवाब है। वह तो उनका ख्याल इसलिए रखती हैं क्योंकि वह दिलीप कुमार से बेहद प्यार करती हैं और उन्हें उनकी देखभाल करना अच्छा लगता है।

Share:

Next Post

MP के ग्वालियर में मास्क नहीं पहने पर अनोखी सजा

Mon Dec 7 , 2020
ग्वालियर।  अब मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जो लोग कोरोनो काल मे नियमों का उलँघन करते हुए पाए गए है, उनके लिए प्रशासन ने अनोखी सजा तय की है। एसे लोगों को कोविद -19 पर एक निबंध लिखना होगा जो कोविद के मानदंडों का उल्लंघन करने की सजा के रूप में होगा। जिला जेल प्रशासन ने कहा […]