img-fluid

लग्जरी घरों की बिक्री 5 साल में तीन गुना बढ़ी, किफायती मकानों की बिक्री में 17 फीसदी की आई गिरावट

May 11, 2024

नई दिल्ली। देश में महंगे मकानों की मांग में जबरदस्त तेजी आ रही है। पिछले पांच साल में लग्जरी घरों की बिक्री सात फीसदी से तीन गुना बढ़कर 21 फीसदी पर पहुंच गई है। सस्ते मकानों की बिक्री 37 फीसदी से 17 फीसदी घटकर 20 फीसदी पर आ गई है।


  • एनारॉक की जारी रिपोर्ट के अनुसार, इस साल जनवरी-मार्च में शीर्ष सात शहरों में कुल 1.30 लाख घर बिके हैं। इनमें 27,070 मकान यानी 21 फीसदी लग्जरी रहे हैं। सबसे ज्यादा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 15,645 मकानों की बिक्री हुई है, जो कुल बिक्री का 39 फीसदी है। इनकी कीमत 1.5 करोड़ से पांच करोड़ रुपये के बीच रही है। 2024 की पहली तिमाही में शीर्ष-7 शहरों में लगभग 1,10,860 घर लॉन्च हुए। 28,020 मकान (25 फीसदी) लग्जरी थे। सिर्फ 19,980 यानी 18 फीसदी सस्ते वाले मकान थे।
    पांच साल पहले 2019 की समान अवधि में इन शहरों में 70,480 घर बने। तब सस्ते मकानों की हिस्सेदारी 44 फीसदी थी। लग्जरी का सिर्फ 9 फीसदी हिस्सा था। रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना के बाद सस्ते मकानों की मांग कम हो गई। अब लोग बड़े घर तलाश रहे हैं। यही कारण है कि ऐसे मकानों की कीमतें भी बढ़ी हैं।

    Share:

  • UP: सनकी युवक ने घर के पांच सदस्यों की हत्या कर स्वयं खुदकुशी कर ली

    Sat May 11 , 2024
    मां को मारी गोली, हथौड़े से ली पत्नी की जान, 3 बच्चों को छत से फेंका सीतापुर. यूपी (UP) के सीतापुर (Sitapur) में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत से हड़कंप (stirup) मच गया है. रिपोर्ट के मुताबिक युवक (youth) ने मां (Mother), पत्नी (Wife) और बच्चों की निर्मम हत्या कर दी. आरोपी […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved