टेक्‍नोलॉजी

Samsung ने भारत में लॉन्‍च किया Galaxy M सरीज का नया फोन, जानें किन खूबियों से है लैस


टेक कंपनी Samsung ने भारतीय बाजार में Samsung Galaxy M सीरीज के तहत अपना एक नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M21 2021 एडिशन लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy M21 का अपग्रेडेड वर्जन है। Samsung Galaxy M21 2021 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ 6000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा इसमें वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। Samsung Galaxy M21 2021 एडिशन का मुकाबला Redmi Note 10 और Realme Narzo 30 जैसे स्मार्टफोन से होगा।

Samsung Galaxy M21 2021 Edition की कीमत
Samsung Galaxy M21 2021 Edition के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,499 रुपये है, वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,499 रुपये है। फोन को आर्कटिक ब्लू और चारकोल ब्लैक में खरीदा जा सकेगा। इसकी बिक्री 26 जुलाई को दोपहर 12 बजे अमेजन इंडिया से होगी।

Samsung Galaxy M21 2021 Edition की स्पेसिफिकेशन
Samsung Galaxy M21 2021 Edition में एंड्रॉयड 11 आधारित One UI Core दिया गयाहै। इसके अलावा इसमें 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है। फोन में ऑक्टाकोर Exynos 9611 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Mali-G72 MP3 GPU, 6 जीबी LPDDR4x रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।



Samsung Galaxy M21 2021 Edition का कैमरा
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। प्राइमरी लेंस सैमसंग का ISOCELL GM2 है। सेल्फी के लिए इसमें 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy M21 2021 Edition की बैटरी
इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, USB टाईप-सी पोर्ट, 3.5mm का हेडफोन जैक और बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इसमें 6000mAh की बैटरी है जो 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Share:

Next Post

बिहार पुलिस ने अंतरराज्यीय देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ किया, 5 गिरफ्तार

Wed Jul 21 , 2021
पटना। बिहार पुलिस (Bihar Police) ने रोहतास (Rohatas) में एक अंतरराज्यीय सेक्स गिरोह (Interstate prostitution gang) का भंडाफोड़ (Busts) करते हुए इस सिलसिले में सरगना समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया (5 arrested) है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने 6 नाबालिग लड़कियों को भी छुड़ाया, जिन्हें मुंबई के डांस बार […]