मनोरंजन

खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया में ये सेलेब्स आएंगे नजर

खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 का फिनाले 26 जुलाई को टीवी पर टेलिकास्ट हुआ। इस सीजन का खिताब एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने अपने नाम किया हैं, वहीं इस सीजन के फर्स्ट रनरअप करण पटेल रहे। खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 के फिनाले के साथ ही खतरों के खिलाड़ी के नए सीजन का ऐलान भी हो गया है। खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया के नाम से टेलिकास्ट होगा।
ऐसा पहली बार हो रहा है जब खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग भारत में हो रही है। इस शो के शुरुआत के कुछ एपिसोड्स को कोरियोग्राफर फराह खान होस्ट करने वाली हैं। वहीं अब इस रियलिटी शो के लिए कंटेस्टेंट के नाम भी कंफर्म हो गए हैं। खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया में इस रियलिटी शो के पिछले सीजन्स का हिस्सा रह चुके कंटेस्टेंट नजर आएंगे।

चलिए आपको बताते हैं खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया में कौन-कौन नजर आने वाला है-

निया शर्मा

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा एक बार फिर खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा होने वाली हैं। निया शर्मा खतरों के खिलाड़ी सीजन 8 में नजर आई थी, लेकिन शो को जीत नहीं पाई। अब निया के पास एक बार फिर मौका है खतरों के खिलाड़ी का टाइटल जीतने का।

जैसमीन भसीन

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस भी खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया में नजर आने वाली हैं। जैसमीन खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 में नजर आई थी। सीजन 9 खतरों के खिलाड़ी के सबसे हिट सीजन्स में से एक रहा है।

अली गोनी

टीवी एक्टर अली गोनी भी खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 में नजर आए थे, लेकिन शो को जीत नहीं पाए थे। अली एक बार फिर इस रियलिटी शो का हिस्सा बन रहे हैं।

रित्विक धनजानी

टीवी एक्टर और एंकर रित्विक धनजानी भी खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा रह चुके हैं। रित्विक के शो में होने से शो में कॉमेडी और मौज मस्ती का माहौल देखने को मिलेगा।

जय भानुशाली

एक्टर जय भानुशाली भी खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया में खतरों का सामना करते नजर आएंगे। जय भानुशाली ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में बताया था कि वो शो को लेकर काफी एक्साइटेड हैं और शो के लिए खास तैयारियां भी कर रहे हैं।

करण वाही

टीवी के मोस्ट हैंडसम एक्टर्स में से एक करण वाही को फैंस काफी टाइम से स्क्रीन पर मिस कर रहे थे, लेकिन अब फैंस का ये इंतजार खत्म होने वाला है। क्योंकि करण वाही भी एक बार फिर खतरों का सामना करने के लिए तैयार हैं।

करण पटेल

टीवी एक्टर करण पटेल खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 में नजर आए थे और इस सीजन के फर्स्ट रनरअप भी रहे हैं। हालांकि वो विनर बनने से चुक गए। करण पटेल दोबारा आपको खतरों का सामना करते नजर आने वाले हैं और हो सकता है इस बार करण पटेल शो जीत भी जाएं।

Share:

Next Post

यूएई में कोरोना संक्रमितों की संख्या 59 हजार 177 हुई

Tue Jul 28 , 2020
दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कोरोना वायरस के 264 नए मामले सामने आने के साथ ही यहां इसके मामले बढ़कर 59177 हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि नए मामलों में कई देशों के लोग शामिल है और इन सभी की हालत स्थिर और इनका इलाज जारी है। मंत्रालय के […]