img-fluid

BJP के हिंदू वोटरों को लेकर सौरभ भारद्वाज का दावा, पवन खेड़ा के बयान पर किया पलटवार

September 15, 2026

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा (Pawan Khera) के उस बयान पर आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज (Pawan Khera) ने पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि आम आदमी पार्टी और भाजपा (BJP) में ज्यादा फर्क नहीं है। भारद्वाज ने कहा कि पवन खेड़ा बात को समझते हैं, लेकिन शायद उसे दूसरों को समझाना नहीं चाहते।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा का समर्थन करने वाले मतदाता कई मुद्दों को महत्व देते हैं। इनमें राष्ट्रवाद, साफ-सुथरी राजनीति और धर्म प्रमुख मुद्दे हैं। उन्होंने धर्म के आधार पर भाजपा को वोट देने वाले हिंदू मतदाताओं को दो वर्गों में बांटते हुए दोनों के बीच अंतर भी बताया।

‘BJP को वोट देने वाले हिंदू दो तरह के’

भारद्वाज के मुताबिक, हिंदू धर्म के आधार पर भाजपा को वोट देने वालों में एक वर्ग ऐसा है, जो हिंदू धर्म की तारीफ करने के साथ दूसरे धर्मों की आलोचना में विश्वास रखता है। वहीं दूसरा वर्ग भाजपा का समर्थन करता है, लेकिन यह मानता है कि हिंदू धर्म का अपमान नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा की सोच में हिंदू सबसे अच्छे हैं और बाकी लोग दुश्मन हैं, जबकि आम आदमी पार्टी की सोच है कि जिस तरह हिंदू हैं, उसी तरह दूसरे धर्मों के लोग भी हैं।


  • ‘AAP हिंदू धर्म की मान्यताओं का अपमान नहीं करती’

    सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी उन राजनीतिक दलों में शामिल है, जो हिंदू धर्म, उसकी पुरानी परंपराओं और मान्यताओं को बिना वजह ट्रोल या अपमानित नहीं करती। उन्होंने कहा कि जिस तरह पार्टी दूसरे धर्मों की मान्यताओं का सम्मान करती है, उसी तरह हिंदू धर्म की मान्यताओं का भी अपमान नहीं करती।

    उन्होंने दावा किया कि भाजपा से दूर होने वाले हिंदू मतदाताओं के लिए कांग्रेस को वोट देना कई बार मुश्किल होता है। ऐसे मतदाताओं को आम आदमी पार्टी बेहतर विकल्प लगती है। भारद्वाज ने कहा कि इन मतदाताओं को लगता है कि आप अच्छा काम कर रही है, साफ-सुथरी राजनीति कर रही है और शिक्षा तथा स्वास्थ्य पर ध्यान दे रही है। साथ ही पार्टी दूसरे धर्मों को गाली नहीं देती।

    ‘कांग्रेस पहले गाली देती है, फिर वही करती है’

    भारद्वाज ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब अरविंद केजरीवाल मंदिर जाते थे तो कांग्रेस के नेता उन्हें ‘छोटा आरएसएस’ कहते थे, लेकिन बाद में राहुल गांधी के मंदिर जाने पर कांग्रेस ने इसे सही बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भी वही करना पड़ेगा, जो आम आदमी पार्टी कर रही है।

    दरअसल, गोवा में गोवा फॉरवर्ड पार्टी और आम आदमी पार्टी के गठबंधन को लेकर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा था कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि जो लोग भाजपा को वोट नहीं देते, वे आम आदमी पार्टी को वोट देंगे। खेड़ा ने इसी संदर्भ में दावा किया था कि आप और भाजपा में ज्यादा फर्क नहीं है।

    केजरीवाल बोले- BJP को हटाने वालों के पास ‘गोवा फर्स्ट’ विकल्प

    इस विवाद के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को गोवा विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस दोनों पर निशाना साधा। पणजी में गोवा फॉरवर्ड पार्टी के प्रमुख विजय सरदेसाई के साथ बातचीत में केजरीवाल ने कहा कि जो मतदाता भाजपा को सत्ता से हटाना चाहते हैं, उनके सामने हाल में बने ‘गोवा फर्स्ट’ गठबंधन के रूप में अच्छा विकल्प है।

    केजरीवाल ने उन आशंकाओं को भी खारिज किया कि तीसरे मोर्चे के कारण भाजपा विरोधी वोटों का बंटवारा हो सकता है। उनका कहना था कि भाजपा से नाराज मतदाता कांग्रेस का समर्थन नहीं करेंगे, इसलिए बदलाव चाहने वालों के लिए ‘गोवा फर्स्ट’ स्वाभाविक विकल्प बन सकता है।

    ‘नाराज BJP समर्थक कांग्रेस को वोट नहीं देंगे’

    केजरीवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भाजपा का मतदाता कांग्रेस को वोट नहीं दे सकता। उनके मुताबिक, ऐसे मतदाता ‘गोवा फर्स्ट’ गठबंधन का समर्थन कर सकते हैं, लेकिन भाजपा से कितना भी नाराज होने के बावजूद कांग्रेस को वोट नहीं देंगे।

    उन्होंने इस दावे को भी गलत बताया कि आम आदमी पार्टी केवल गैर-भाजपा वोट हासिल करती है और उसके कारण विपक्षी वोटों का बंटवारा होता है। केजरीवाल ने इसके लिए दिल्ली के चुनावों के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में आप के वोट शेयर में बड़ा अंतर रहा है।

    केजरीवाल के मुताबिक, दिल्ली में हालिया चुनाव को छोड़कर विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी को लगातार करीब 52 प्रतिशत वोट मिले, जबकि लोकसभा चुनाव में उसका वोट शेयर 32 प्रतिशत रहा। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को जाने वाला करीब 20 प्रतिशत वोट विधानसभा चुनाव में आप के खाते में आया। उनका कहना था कि ये मतदाता कांग्रेस को वोट नहीं देते और भाजपा का समर्थक किसी भी स्थिति में कांग्रेस को वोट नहीं देगा, लेकिन उसके लिए आम आदमी पार्टी स्वीकार्य विकल्प हो सकती है।

    Share:

  • मुंबई मार्च से पहले भावुक हुए मनोज जरांगे पाटिल, बोले- ‘यह हमारी आखिरी मुलाकात हो सकती है’

    Tue Sep 15 , 2026
    मुंबई। मराठा आरक्षण आंदोलन (Maratha Reservation Movement) के प्रमुख नेता मनोज जरांगे पाटिल (Manoj Jarange Patil) ने अनशन के 17वें दिन भावुक अपील (emotional appeals) करते हुए कहा कि मुंबई की आगामी यात्रा महाराष्ट्र (Travel to Maharashtra) के लोगों के साथ उनकी आखिरी मुलाकात भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि सलाइन और अन्य चिकित्सा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved