भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

सिंधिया को सताने लगी अपने सिपहसालारों की चिंता

  • सांवेर में नैया पार लगाने के लिए लगा रहे भाजपा नेताओं को फोन

भोपाल। भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपने सबसे खास सिपहसालार मंत्री तुलसीराम सिलावट की चिंता सताने लग गई है। इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे अब सीधे सांवेर से जुड़े सभी नेताओं को फोन लगा रहे हैं। बोल रहे हैं कि तुलसी आपको सौंप दिया है, उनकी मदद करो। उप चुनाव को लेकर भाजपा ने पूरी ताकत से मैदान संभाल लिया है। बूथ मैनेजमेंट तक की रणनीति पर काम करना भी शुरू कर दिया है। इंदौर में सिंधिया के सबसे खास व निकट सिलावट भी मैदान में हैं। भाजपा ने पूरी विधानसभा को सेक्टर में बांटकर दिग्गज नेताओं को काम पर लगा दिया है। लगातार बैठकें हो रही हैं और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ जनता से संपर्क भी शुरू हो गया है। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी सिलावट की मांग पर धड़ल्ले से विधानसभा में काम करवा रहे हैं। इसके बावजूद सिंधिया को सिलावट की चिंता सता रही है, जिसके चलते वे सांवेर चुनाव में अहम् भूमिका निभाने वाले नेताओं से सीधे संपर्क कर रहे हैं। चुनाव संचालन से जुड़े हुए नेताओं की सूची के क्रम से सभी को दिल्ली से फोन आ रहे हैं। सिंधिया बोल रहे हैं कि चुनाव में तुलसी भाई को अब आपको सौंप दिया है। चुनाव में उनकी पूरी मदद करना है। कोई भी बात हो तो आप बेझिझक मुझसे संपर्क कर सकते हंै। आप मुझसे बात करेंगे तो अच्छा लगेगा।

Share:

Next Post

विकास दुबे एनकाउंटरः कार नहीं पलटी राज खुलने से सरकार पलटने से बचाई गयीः अखिलेश

Fri Jul 10 , 2020
लखनऊ। कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में मुख्य आरोपित विकास दुबे के शुक्रवार सुबह कानपुर में मुठभेड़ में मारे जाने के बाद सवाल उठने शुरू हो गए हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसे लेकर सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया […]