img-fluid

NDA की प्रचंड जीत के बाद CM नीतीश के आवास की बढ़ी सुरक्षा

November 14, 2025

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर राज्य में जश्न का माहौल है. इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास की सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है. चुनावी रुझान आने के बाद से ही पटना में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. पिछले दिनों आरजेडी के एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने एक विवादित बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर मतगणना में गड़बड़ी करने की कोशिश हुई तो बिहार में भी नेपाल जैसे हालात बन सकते हैं. उनके इस बयान ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी थी. देर शाम इस बयान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

इन परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का निर्णय लिया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास के दोनों मुख्य गेटों पर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है. आसपास के इलाके में भी पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई है और सुरक्षा कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं.


  • सीएम आवास के बाहर लगी सुरक्षा को देखते हुए पूरा इलाका पुलिस छावनी जैसा नजर आने लगा है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चुनावी माहौल और हालिया बयानबाजी को देखते हुए यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया है. अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. राजनीतिक गतिविधियों और सुरक्षा के इस माहौल में मतगणना का हर रुझान राज्य की राजनीति को नई दिशा देता दिख रहा है.

    Share:

  • शनिवार का राशिफल

    Sat Nov 15 , 2025
    युगाब्ध-5126, विक्रम संवत 2082, राष्ट्रीय शक संवत-1947 सूर्योदय 06.17, सूर्यास्त 05.33, ऋतु – शरदअगहन कृष्ण पक्ष एकादशी, शनिवार, 15 नवम्बर 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- मध्याह्न पूर्व […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved